फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid vaccine shortage in badaun

Budaun News: वैक्सीन की बचीं 500 डोज... जल्द आने के आसार भी नहीं

Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
covid vaccine shortage in badaun
बदायूं। विदेशों में कोरोना का प्रसार होने पर शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए इलाज के पर्याप्त इंतजाम करने के साथ ही सैंपलिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने समस्या यह है कि सोमवार तक उसके पास महज पांच सौ डोज ही बची थीं। ये डोज भी आज यानी मंगलवार तक खत्म हो जाएंगी और चार-पांच दिन के अंदर वैक्सीन आने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में टीकाकरण थमने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद कोरोना की जांच में तेजी आ गई है। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रबंधन को लेकर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि प्रदेश में 11 लाख से अधिक वैक्सीन मौजूद है, लेकिन जिले की स्थिति एक दम विपरीत है।
विज्ञापन

पूरे जिले में तीन जगहों पर ही वैक्सीन की डोज बची है। इसमें जिला महिला अस्पताल के अलावा दातागंज और उझानी के सामुदायिक केंद्र पर महज 500 डोज उपलब्ध हैं। मंगलवार को इनके भी खत्म होने की संभावना है। विभाग के अनुसार अभी वैक्सीन आने में चार-पांच दिन का समय लगेगा। ऐसे में इन दिनों में टीकाकरण भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से भेजी जाती है वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रतिदिन कितनी वैक्सीनेशन का विवरण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। इसके आधार पर ही लखनऊ से जिले को वैक्सीन भेजी जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से कोई डिमांड नहीं भेजी जाती है।
कोई भी लगवा सकता है कोवैक्सीन की बूस्टर डोज
नोडल अधिकारी टीकाकरण, डॉ. मोहम्मद असलम के मुताबिक जिन लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई है, उसको दोनों डोज और बूस्टर डोज कोवैक्सीन की ही लगवानी पड़ेगी। वहीं जिन लोगों ने पहली और दूसरी डोज कोविशील्ड की लगवाई है वह बूस्टर डोज के रूप में कोविशील्ड के अलावा कोवैक्सीन भी लगवा सकता है।
बूस्टर डोज लगाने की रफ्तार बेहद धीमी
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 103 प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग में अब तक 94 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरा टीका भी लगवा चुके हैं।
45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में पहली डोज लक्ष्य के सापेक्ष 104 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है जबकि दूसरी डोज शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है।
60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों में पहली डोज लक्ष्य के सापेक्ष 95 प्रतिशत जबकि दूसरी डोज शत प्रतिशत लगाई जा चुकी है। दो डोज लेने के बाद बूस्टर डोज लेने में लोगों ने लापरवाही दिखाई है। ऐसे में जब लोग कम आने लगे तो विभाग ने भी डोज मंगाने में रुचि दिखानी बंद कर दी।

सोमवार को पांच सौ डोज बची थी, उससे ही टीकाकरण कराया गया है। शासन स्तर पर बात हुई है। तीन से चार दिन वैक्सीन आने में लग सकते हैं। जब वैक्सीन आएगी, उसके अनुसार जिले में उनका वितरण करा दिया जाएगा। - डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed