{"_id":"5f17387f8ebc3e63ca4da2e0","slug":"covid-19-badaun-news-bly413560557","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के लोची नगला में चार और गुलड़िया कस्बे में निकले दो कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के लोची नगला में चार और गुलड़िया कस्बे में निकले दो कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार रात शहर के लोची नगला में चार और गुलड़िया कस्बे में दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। गुलड़िया कस्बे में कोरोना संक्रमण ये नए मामले हैं। बताते हैं कि चार दिन पूर्व जगत ब्लॉक क्षेत्र में 85 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 22 लोग गुलड़िया के भी शामिल थे जिनमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार रात 471 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 465 सैंपल निगेटिव निकले जबकि छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चार कोरोना पॉजिटिव शहर के लोची नगला और दो गुलड़िया कस्बे के निवासी हैं। बताते हैं कि 16 जुुलाई को शहर के कल्याननगर में दो और लोची नगला में एक कोरोना पॉजिटिव निकला था। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में लोची नगला के पॉजिटिव के परिवार से दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि दो लोग उसके आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये भी बताया जा रहा है कि ये चारो 16 जुलाई को पॉजिटिव मिले व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इधर, गुलड़िया कस्बे में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने का ये पहला मामला सामने आया है। अब से चार दिन पूर्व जगत स्वास्थ्य केंद्र द्वारा कैंप लगाकर क्षेत्रीय लोगों के सैंपल लिए गए थे। उस दिन 85 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें गुलड़िया कस्बे के 22 लोगों के सैंपल भी जांच को भेजे गए थे। उनमें दो लोग संक्रमित पाए गए। बाकी निगेटिव बताए जा रहे हैं। सभी पॉजिटिव लोगों को कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
मंगलवार रात 471 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें 465 सैंपल निगेटिव निकले हैं। जबकि छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार शहर के लोची नगला और दो गुलड़िया कस्बे के हैं। उन्हें कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ