{"_id":"5f14856d8ebc3e636c664cec","slug":"covid-19-badaun-news-bly413322037","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में पांच समेत जिले में निकले दस कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में पांच समेत जिले में निकले दस कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/बिल्सी। बिल्सी इलाके में एक सराफा व्यापारी और बैंक कर्मचारी समेत जिले में दस लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दातागंज में तीन तथा शहर के पक्काबाग इलाके के दो लोग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव को कोविड-19 अस्पताल भेज दिया है। रविवार को कुल 85 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें दातागंज के पापड़ में एक, इतवार की बाजार इलाके के दो लोग समेत शहर के पक्का बाग इलाके के दो लोग शामिल हैं जबकि बिल्सी के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ.यशपाल सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को बिल्सी क्षेत्र के 14 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। रविवार को उनकी रिपोर्ट आ गई जिनमें पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी सराफा व्यापारी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा की महिला लिपिक, क्षेत्र के ग्राम उलैया निवासी पति-पत्नी और बेहटा गुर्साइं निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा तीन लोग दातागंज में व दो शहर के पक्काबाग इलाके के हैं।
बताते हैं कि बिल्सी के सराफा व्यापारी को पिछले कई दिन से तेज बुखार और खांसी थी। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सैंपल कराया था। पत्नी निगेटिव आई लेकिन वह पॉजिटिव निकले। वहीं, बैंक कर्मचारी चार दिन पहले बैंक में काम करते वक्त अचानक चक्कर आने से गिर गई थी और बेहोश हो गई थी। इस पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। इलाज से पहले उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया जिसमें वह पॉजिटिव आई है। रविवार को पॉजिटिव निकले मरीजों के संपर्क में आने वालों को तलाश किया जा रहा है। सबकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। अगर संदिग्ध पाए जाते हैं तो उनके भी सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि रविवार को 308 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।