फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin had murdered Nitesh by hitting the handle of the tap, both arrested

Budaun News: ताऊ ने जमीनी विवाद में नल का हत्था मारकर की थी नितेश की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 25 Aug 2024 04:31 AM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Cousin had murdered Nitesh by hitting the handle of the tap, both arrested
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 जुलाई को लापता हुए नितेश की हत्या उसके दो ताऊओं ने की थी। नितेश के पिता से चल रहे जमीनी विवाद के चलते दोनों ने नल के हत्थे से मासूम के सिर पर प्रहार कर उसे मार डाला था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सोरन सिंह का 14 साल का बेटा नितेश 23 जुलाई को लापता हो गया था। परिजन न इसकी सूचना पुलिस को दी। 25 जुलाई को पुलिस ने अपहरण की धारा में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 26 जुलाई को अपहृत नितेश का शव सिरसा के जंगल में झाड़ियों से बरामद हुआ। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पता चला कि सिरसा गांव के ही अमर सिंह व उसके भाई रमेश की सोरन से रंजिश चल रही है। दोनों रिश्तेदार हैं। शनिवार को पुलिस ने सैजनी तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि नीतेश उसके चचेरे भाई सोरन का लड़का था। दोनों नीतेश के सगे चचेरे ताऊ लगते थे। रमेश ने बताया सोरन से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। काफी समय पहले सोरन की झोपड़ी में आग लग गयी थी। इसमें सोरन की भैंस मर गयी थी इसका आरोप सोरन ने रमेश व उसके परिवार वालों पर लगाया था। सोरन गांव से भाग जाए और उसकी जमीन मिल जाए। इसी वजह से उसके पुत्र नितेश की नल का हत्था मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया नल का हत्था भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed