फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cousin dies after bike skids on maize drying on the road.

Budaun News: सड़क पर सूख रही मक्का पर बाइक फिसलने से हादसा, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Sun, 28 Jun 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cousin dies after bike skids on maize drying on the road.
शनिवार की रात दबतोरी-बिसौली मार्ग पर परसिया ईंट भट्टा के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। सं
बदायूं में दबतोरी-बिसौली मार्ग पर परसिया गांव के पास शनिवार देर रात सड़क पर सूख रही मक्का के दानों की वजह से बाइक अचानक फिसल गई और काफी दूर तक रपटते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में शादी में बैंड बाजा बजाने जा रहे बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई की मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


दोनों नबाबपुरा, थाना सिरौली, बरेली के निवासी थे। चांद बाबू (35) पुत्र अली अहमद और नौशाद (35) पुत्र कुंदन दोनों भाई बाइक से अपने घर से आए थे और बिसौली की तरफ जा रहे थे। शनिवार की देर रात साढ़े नौ बजे परसिया के भट्टे के पास सड़क पर सूख रही मक्का के दानों के कारण उनकी बाइक अचानक फिसल गई। बाइक काफी दूर तक सड़क पर रपटती हुई आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दबतौरी पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नौशाद पांच भाइयों में मझला था। उसके परिवार में पत्नी चंदा और चार छोटे बच्चे हैं। वहीं, चांद बाबू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पीछे पत्नी गुड्डो और दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बिसौली के लिए रवाना हो गए। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने और तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली


ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में कोटेदार की मौत
दातागंज क्षेत्र के पापड़ पुल के पास शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार कोटेदार की मौत हो गई। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गांव अंदरऊ निवासी कोटेदार उदयवीर 40 पुत्र सीताराम बदायूं से अपनी कार से दातागंज लौट रहे थे। पापड़ पुल के पास ब्रह्मदेव मंदिर के ठीक सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उनकी कार में टक्कर हो गई। आमने सामने की टक्कर में कार चालक कोटेदार उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दातागंज सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र लाने पर चिकित्सकों ने कोटेदार को मृत घोषित कर दिया। कोटेदार की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। संवाद

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed