फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Court notice to three people including Executive Engineer

Budaun News: अधिशासी अभियंता समेत तीन लोगों को अदालत का नोटिस

Mon, 24 Nov 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Court notice to three people including Executive Engineer
बदायूं। नगर पालिका ने मिट्टी डालने के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया है। इससे बाइक सवार आए दिन गिरकर चोट खा रहे हैं। इस मामले में अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग पालिका, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ को स्थायी लोक अदालत ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 18 दिसंबर को अधिकारियों को अपना पक्ष रखने की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी सोनतारा ने 20 नवंबर को वाद किया था। सोनतारा गौतम ने बताया कि विजय कुमार के घर से महावीर सिंह के मकान तक कच्ची मिट्टी कार्य पालिका ने कराया था, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसकी वजह से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे आने-जाने में उसको व उसके परिवार के साथ ही मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। सोनतारा के पति ने कई बार इसकी शिकायत पालिका से की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। परेशान होकर सोनतारा ने वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed