फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   court

सीएमओ का सीजेएम कोर्ट में सरेंडर, जमानत पर रिहा

Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
court
बदायूं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने शुक्रवार को सीजेएम नवनीत भारती के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद उनको न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। बाद में सीएमओ के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया। सुनवाई के बाद 25 हजार के निजी मुचलके और दो जमानती पेश करने के बाद कोर्ट ने सीएमओ को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महाराजनगर की आरती यादव पुत्री गंगा सिंह ने पिछले वर्ष तत्कालीन सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर की तैनाती के समय स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद के लिए आवेदन किया था। आरती ने आवेदन में तीन वर्ष पुराना पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र लगाया था। उनका आवेदन यह कहते हुए निरस्त कर दिया गया कि जाति प्रमाण पत्र पुराना है। आवेदक ने अनुभव प्रमाण पत्र भी दिया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने आरती यादव को पिछड़ी जाति का न मानते हुए सामान्य जाति का माना। ऐसे में उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी। इस पर आरती ने हाईकोर्ट की शरण ली। उन्होंने प्रमुख सचिव, डीजी हेल्थ, मिशन डायरेक्टर स्टेट हेल्थ सोसाइटी और सीएमओ बदायूं को आरोपी बनाया था। बाकी तीन आरोपियों की ओर से कोर्ट में अपना पक्ष दाखिल कर दिया गया, लेकिन सीएमओ की ओर से अपना पक्ष नहीं रखा गया। संबंधित पटल के कर्मचारियों ने मामले में सही ढंग से पैरवी नहीं की। कई नोटिस के बाद भी सीएमओ हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

सीजेएम नवनीत भारती ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित सिविल रिट पिटीशन आरती यादव बनाम स्टेट ऑफ यूपी के निर्देशानुसार सीएमओ बदायूं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पांच सितंबर तक पेश करने के आदेश एसएसपी बदायूं को दिए थे। निर्देशों में कहा गया था कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 31 अगस्त 2022 का आदेश सीजेएम कोर्ट में ईमेल द्वारा प्राप्त हुआ था। ईमेल में सीएमओ बदायूं पर वारंट का निष्पादन कराए जाने का आदेश दिया गया है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब सीएमओ को नियत तिथि पर हाईकोर्ट में भी उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed