फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   court

किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में दो को 10-10 साल की सजा

Fri, 02 Sep 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
court
बदायूं। पांच साल पहले खेत में घास लेने गईं दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले में नामजद दो मुजरिमों को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राजकुमार तृतीय ने 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों मुजरिमों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की रकम जमा होने पर बतौर क्षतिपूर्ति 15 हजार रुपये दोनों पीड़िताओं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 22 जून 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक उसकी नाबालिग छोटी बहन और पड़ोस की रहने वाली नाबालिग लड़की खेत में घास काटने गईं थी। तभी ग्राम भगवतीपुर के मजरा मढ़ैया निवासी साजन पुत्र चंदर और सत्यवीर पुत्र डालचंद्र ने दोनों किशोरियों को जबरन पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। तभी मौका पाकर साजन और सत्यवीर भाग गए। पुलिस ने मामले की विवेचना कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

स्पेशल पॉक्सो एक्ट राजकुमार तृतीय ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। कोर्ट ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुना। कोर्ट ने साजन और सत्यवीर को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed