फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   court

वनस्पति घी फैक्टरी प्रबंधन को भुगतान करे बीमा कंपनी

Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
court
बदायूं। जिला उपभोक्ता फोरम बदायूं की पीठ ने एक पुराने परिवार में उझानी की भगवान वनस्पति फैक्टरी के परिवाद को स्वीकार करते हुए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को क्लेम की धनराशि चार लाख 86 हजार रुपये और क्षतिपूर्ति के 10 हजार रुपये 45 दिन के अंदर अदा करने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर बीमा कंपनी को 10 फीसदी ब्याज का भुगतान भी करना होगा।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता फोरम की पीठ के अध्यक्ष संजीव यादव और सदस्य एनसी बिसारिया ने भगवान वनस्पति मिल्स लिमिटेड उझानी का दावा स्वीकार किया है। परिवादी के अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा के अनुसार भगवान वनस्पति मिल्स लिमिटेड उझानी में बहुरानी नाम से वनस्पति घी का उत्पादन करती थी। कंपनी ने अपने उत्पाद के रिस्क कवर के लिए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया था। भगवान वनस्पति मिल्स ने चार जनवरी 1996 को गगन ट्रांसपोर्ट कंपनी से 903 वनस्पति घी के टिन अपने डिपो बनारस भेजे थे। वनस्पति घी बनारस डिपो पर नहीं पहुंचा। इसके एवज में परिवादी भगवान वनस्पति ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से चार लाख 86 हजार रुपये की धनराशि का दावा किया था। बीमा कंपनी ने क्लेम यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि परिवादी का क्लेम का समय निकल चुका है।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता फोरम की पीठ के अध्यक्ष संजीव यादव और सदस्य एनसी बिसारिया ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। परिवादी के अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा और बीमा कंपनी के अधिवक्ता की बहस को सुनने के बाद पीठ ने अपने आदेश में कहा कि परिवादी का क्लेम समय सीमा के अंदर था और प्रीमियम की क़िस्त समय से जमा की गई थी और क्लेम स्वीकार करने योग्य है। फोरम की पीठ ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को परिवादी भगवान वनस्पति को चार लाख 86 हजार रुपये बतौर क्लेम की धनराशि और क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हजार रुपये देने का भी आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed