फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Coupling opened, goods train split into two parts

Budaun News: कपलिंग खुली, दो हिस्से में बंटी मालगाड़ी

Wed, 28 May 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Coupling opened, goods train split into two parts
उझानी में कपलिंग जोड़ने के बाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
उझानी। गेहूं अनलोड करने के बाद मथुरा के लिए निकली मालगाड़ी की कपलिंग अढ़ौली फाटक से पहले खुल गई। इससे किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। इंजन और वैगन अलग हो गए। थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही चालक को पता चल गया। चालक ने शंटिंग स्टॉफ के जरिए कपलिंग का लॉक ठीक कराया। इसके चलते मालगाड़ी करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

उझानी स्टेशन पर गेहूं उतारने के बाद मंगलवार की शाम 06:27 बजे मालगाड़ी मथुरा के लिए रवाना हुई। अढ़ौली फाटक से पहले मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। तेज झटके के साथ इंजन तो आगे बढ़ गया, लेकिन स्पीड धीमी होने की वजह से वैगन के पहिए गुड्स प्लेटफार्म पर थम गए। यह देख चालक इंजन को पीछे कर डिब्बों तक पहुंचा फिर शंटिंग स्टॉफ और प्वाइंट मैन को बुलाकर जुड़वाया। चालक ने कपलिंग का लॉक भी अपनी मौजूदगी में ही लगवाया। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि पूरा मामला जीपीएस सिस्टम के जरिए कंट्रोलर को पता लग गया। कंट्रोलर को जानकारी दी गई। मालगाड़ी के डिब्बों और इंजन के बीच कपलिंग को फिर से जोड़ने में करीब 20 मिनट लगे। इसके बाद ही मालगाड़ी को मथुरा के लिए रवाना किया गया। इससे 25 मिनट तक अढ़ौली फाटक भी बंद रहा। फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार भी लग गई। राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

------------------

ट्रैक पर पत्थर का टुकड़ा देख फिर रोकी मालगाड़ी
- कपलिंग का लॉक जोड़े जाने के बाद मालगाड़ी जैसे ही गुड्स प्लेटफार्म से मथुरा को रवाना हुई, उसी दौरान चालक को फाटक से रेलवे लाइन पर पत्थर का मोटा टुकड़ा नजर आया। उन्होंने ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक ली। इसके बाद पहले पत्थर को हटाया गया, फिर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इसकी भनक लगने के बाद जीआरपी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पत्थर के टुकड़े को लेकर जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed