{"_id":"685d9f66d8cd8c43f10f4086","slug":"counseling-for-admission-in-polytechnic-starts-from-today-badaun-news-c-123-1-bdn1009-141882-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आज से काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आज से काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन
बदायूं। पॉलिटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। जिले के छह राजकीय व सात निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग तीन राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्रों में शुक्रवार से 14 अगस्त तक पांच चरणों में होगी।
राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार आजाद ने बताया कि जनपद में शहर, अलापुर और सहसवान के पालीटेक्निक कालेज में काउंसलिंग होगी। कहा कि पांच चरणों में काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग का शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाई गई है। कहा कि प्रक्रिया ठीक से संपन्न हो सके, इसके लिए वह खुद भी लगातार तीनों केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नोडल प्रधानाचार्य एसके आजाद ने बताया कि सीट अलॉट हो जाने के बाद विद्यार्थी को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें हाईस्कूल अंकपत्र, स्कोर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, पहचान पत्र आदि की जांच की जाएगी। वेरिफिकेशन के बाद छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कहा कि जो अभ्यर्थी रिपोर्ट नहीं करेंगे, उनकी सीट दूसरे राउंड में किसी अन्य अभ्यर्थी को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
पांच चरण में काउंसलिंग
प्रथम चरण 27 जून से 2 जुलाई तक होगा। इसमें अभ्यर्थी अपने पसंद की सीट अलॉट करा सकते हैं। द्वितीय चरण नौ से 17 जुलाई तक चलेगा। तीसरा चरण 18 से 26 जुलाई तक, चौथा चरण 28 जुलाई से पांच अगस्त और पांचवां चरण छह अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगा।