फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Council schools opened, welcomed with shower of flowers and vaccination

Budaun News: खुले परिषदीय स्कूल, फूलों की बारिश और टीका लगाकर स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Council schools opened, welcomed with shower of flowers and vaccination
प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते ​शिक्षक। संवाद
बदायूं। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार से विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया। प्रधानाध्यापकों ने बच्चों का स्वागत रोली-चंदन से तिलक कर उन्हें माला पहनाकर किया। मध्याह्न भोजन में बच्चों ने हलवा पूरी खिलाया गया। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को किताबों का वितरण भी किया गया। अब नियमित पठन-पाठन की शुरुआत होगी। कई स्कूलों में सफाईकर्मी अनुपस्थित रहे तो शिक्षकों को स्वयं व्यवस्था संभालनी पड़ी। वहीं, कादरचौक ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल कादरवाडी में बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इसी के साथ स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ भी हो गया। यह 15 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत मंगलवार को बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा से रैली निकालवायी। अभिभावकों व ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाया। कहा कि शिक्षक घर-घर जाकर शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराएं।
विज्ञापन




बनिया गांव में छात्रों का अभिनंदन
वजीरगंज। प्राथमिक विद्यालय बनिया में पहले दिन 84 बच्चों का प्रधानाध्यापक सरिता सिंह ने तिलक लगाकर व पुष्प देकर अभिनंदन किया। यहां 172 बच्चे पंजीकृत हैं। नवीन नामांकन के लिए बच्चों व शिक्षकों ने बैनर लेकर रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन





गुब्बारों से सजाया विद्यालय
सहसवान। प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर गोसू में पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं शिक्षकों ने भी गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कुछ विद्यालयों को गुब्बारों से सजाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में प्रधानाध्यापक राजन यादव ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने को कहा।
दहगवां क्षेत्र के संविलियन विद्यालय दियोहरा शेखपुर में पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने तिलक कर और फूलों से स्वागत किया गया।





उसावां ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पचदियोरा दीवाननगर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामसेवक वर्मा ने, भवन नगला के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मनमोहन यादव, कन्या पाठशाला में प्रधानाध्यापक महेन्द्र पाल सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए रोली से माथे पर तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।




बच्चों के स्वागत का नहीं मिला आदेश
म्याऊं। विकास खण्ड उसावां के संविलियन विद्यालय दलेलनगर में विद्यालय के प्रथम दिन 112 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। विद्यालय में कुल 227 बच्चे पंजीकृत हैं। अध्यापक व अध्यापिका 10 हैं, मंगलवार को मौके पर सात उपस्थित मिले। सुबह स्कूल चलो अभियान के तहत कोई तिलक या माला पहनाने का कार्यक्रम नहीं किया गया। किताबों का वितरण किया गया था। प्रधानाध्यापक ने बताया बच्चों को तिलक लगाने व माला पहनने का हमें कोई विभागीय आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यही हाल विकास खंड म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय ढका (प्राचीन) का रहा। यहां बच्चे 166 पंजीकृत है। उसके सापेक्ष 120 की उपस्थिति रही। कुल पांच अध्यापक तैनात है, जिसमें से मौके पर तीन लोग मौजूद मिले। संवाद

----
गुब्बारों से सजाया गया स्कूल
बिसौली। गंधरोली विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया और रैली भी निकाली गई। हर्रायपुर विद्यालय में भी छात्रों का स्वागत हुआ। हलवा-पूरी वितरित की गई। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

प्राथमिक स्कूल कादरबाड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed