{"_id":"d361d74eec751d73e0b5a59e40b8e731","slug":"cota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दुकान बढ़ाना, शासनादेश के विरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दुकान बढ़ाना, शासनादेश के विरुद्ध
badaun
Updated Sun, 22 Feb 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली में राशन की दो नई दुकानों की बढ़ोत्तरी की जा रही है, जो शासनादेश के अनुकूल नहीं है। इस संबंध में डीएम को शिकायत भेजकर नई दुकानों के प्रस्ताव रद कराए जाने की मांग की गई है। बिसौली कस्बा निवासी आदेश गुप्ता और प्रदीप शर्मा ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि पूर्ति विभाग ने बिसौली में दो नई दुकानों का प्रस्ताव किया है। शासनादेश के अनुसार चार हजार यूनिट पर एक दुकान होनी चाहिए। इस हिसाब से यहां नौ दुकानें होनी चाहिए लेकिन एक अधिक है। कुल 10 दुकानें हैं। इसके बावजूद भी दो नई दुकानों का प्रस्ताव कर दिया गया है। शिकायत कर्ताओं ने डीएम से मांग की है कि शासनादेश के विरुद्ध बढ़ाई जा रहीं दुकानों का आवंटन रद कराया जाए।
विज्ञापन