फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cost 300 bucks and get 280 sugarcane price

लागत 300 रुपये और गन्ना मूल्य 280 मिल रहा

Thu, 21 Jan 2016 10:54 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 21 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cost 300 bucks and get 280 sugarcane price
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) और बहुजन किसान दल की मासिक बैठक मालवीय आवास में हुई। इसमें भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को गन्ने का सही भाव न देकर छलावा किया है। कहा कि गन्ना उत्पादन की लागत 300 रुपये क्विंटल है, जबकि किसानों को 280 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह फैसला किसानों को मौत के घाट उतारने वाला है। इसलिए प्रदेश सरकार के खिलाफ एक फरवरी से बाराबंकी में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना का कहना है कि देश भर में अन्नदाता मौत की कगार पर है। केंद्र और प्रदेश सरकारों के साथ ही राजनीतिक दल किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। कहा कि जिले में गन्ने की अवैध मंडियों में जमकर खरीदारी की जा रही है और प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नगर अध्यक्ष हारून गौस, जिला प्रवक्ता नरेंद्र सक्सेना, आरिफ गाजी, पप्पू कुशवाहा, विमल यादव, बाबू खां, सोनपाल सागर, नत्थूलाल शाक्य, वीरम सिंह यादव, श्रीराम सागर, गिरीश राजपूत, सूरजपाल सिंह, भूूरे यादव, वीरपाल, पूरन, वीरेंद्र, रामकुमार, बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed