{"_id":"5e99df3d8ebc3e6fd63f57b6","slug":"corora-virus-in-budaun-badaun-news-bly402987273","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुल से रोडवेज तक शहर सील, बैरियर लगाए, सख्ती बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुल से रोडवेज तक शहर सील, बैरियर लगाए, सख्ती बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान के बाद शहर में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को और सख्ती बढ़ा दी गई। अब तक बैंकों में आने-जाने वालों की वजह से व्यवस्था खराब हो रही थी। इससे जोगीपुरा इलाके की बैंक और लावेला चौक के मेडिकल स्टोर बंद करा दिए गए हैं। तो वहीं लालपुल से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक का क्षेत्र सील कर दिया गया है। शुक्रवार को इन स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया।
बुधवार रात शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले में एक कोरोना संक्रमित मिला था। जब उसकी हिस्ट्री खंगाली गई तो उसके भाई, बहन, पत्नी, बच्चे, मां-बाप और ससुराल वालों समेत करीब 22 लोग ऐसे निकले, जो उसके संपर्क में रहे। ये सभी लोग किस-किस से मिले, इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि संक्रमण की पुष्टि होने के तुरंत बाद जालंधरी सराय में आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रात में ही इलाके को सील करने की प्रकिया शुरू कर दी गई। गुरुवार सुबह तक जालंधरी सराय, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लोटनपुरा और लालपुल के कुछ हिस्सों समेत करीब 21 इलाकों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस इलाकों में 41 बैरियर लगाए गए। तो वहीं पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया। शुक्रवार सुबह शहर में और सख्ती बढ़ा दी गई। अब जोगीपुरा, लावेला चौक, रोडवेज बस स्टैंड, शिवपुरम मोहल्ला, लालपुल तिराहे से लेकर मथुरिया गेट तक का इलाका पूरा सील कर दिया गया। इसके साथ ही जोगीपुरा इलाके के बैंक और लावेला चौक के सभी मेडिकल स्टोर तक बंद करा दिए गए। इस दौरान इधर घूमने वालों पर सख्ती बरती गई। सड़क पर गुजरने वाले लोगों को घरों को लौटा दिया गया। पूरा दिन पुलिस कुछ इसी तरह सख्त रही। इससे लोगों का आवागमन भी ज्यादा दिखाई नहीं दिया।
ड्यूटी आ रहे लैब टेक्नीशियन की बाइक का चालान
बदायूं। शुक्रवार सुबह ड्यूटी आ रहे जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की बाइक का पुलिस ने पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार पाली के मुताबिक वह कादरचौक क्षेत्र के असरासी गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार सुबह ड्यूटी आ रहा था। उसी समय पुलिस ने लालपुर तिराहे पर उसकी बाइक रोक ली। पूछने पर उसने बताया था कि वह अस्पताल में ड्यूटी जा रहा है। उसने अपना ड्यूटी कार्ड भी दिखाया था। इसके बावजूद दरोगा ने उसकी बाइक का पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। इस पर अस्पताल स्टाफ ने रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन
सुनसान पड़े रहे बाजार, छह सड़का इलाका
जालंधरी सराय में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसका असर शहर के कुछ इलाकों में देखने को मिला। इससे घंटाघर, छह सड़का, बड़ा बाजार समेत अन्य इलाके सुनसान पड़ रहे। जहां भी एक-दो व्यक्ति दिखाई दिए, उन्हेें पुलिस ने फटकार कर भगा दिया।