फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona suspected patient

ओमान से लौटा निजी गेस्ट हाउस मालिक परिवार समेत घर में नजरबंद

Tue, 24 Mar 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
corona suspected patient
उझानी (बदायूं)। तीन दिन पहले पत्नी के साथ ओमान और मस्कट से लौटे निजी गेस्ट हाउस मालिक को बिना चेकअप कराए मार्केट में घूमने की शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने उस परिवार के चारों सदस्यों को घर में नजरबंद रहने का नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद चिकित्साधीक्षक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके घर पहुंचकर चेकअप किया।
विज्ञापन

नगर निवासी 30 वर्षीय गेस्ट हाउस मालिक का साढू ओमान में रहता है। साढू और उसके परिजनों से मिलने के लिए वह पिछले दिनों पत्नी के साथ ओमान गया था। चार दिन पहले युवा दंपती मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे। रूटीन चेकअप के बाद अगले दिन देर शाम वह घर लौट आया, लेकिन घर में रुकने की बजाय वह जनता कर्फ्यू के दौरान मार्केट में घूमता देखा गया। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से कर दी।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने इसे लेकर डीएम समेत सीएमओ को अवगत कराया। अफसरों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम निजी गेस्ट हाउस मालिक के घर पर नोटिस चस्पा कर उसे परिवार के चारों सदस्यों समेत घर में ही बंद रहने की हिदायत दी है। परिवार में उसकी मां और बहन भी शामिल है। इधर, चिकित्साधीक्षक ने बताया कि बिना आइसोलेट हुए बिना निजी गेस्ट हाउस मालिक ने लापरवाही की है। दंपती समेत परिवार के चारों सदस्यों का चेकअप कर लिया गया है। किसी में कोरोना का लक्षण नहीं दिखे फिर भी उन्हें घर में रहना होगा। चिकित्साधीक्षक के अनुसार यदि दंपती समेत परिवार का कोई घर से बाहर निकाला तो रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूटान और बेंगलुरू से लौटे चार लोगों का चेकअप
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गठौना निवासी एक व्यक्ति भूटान में प्राइवेट नौकरी करता है। वह पिछले सप्ताह घर लौटा। ग्रामीणों की सूचना के बाद चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर उसका चेकअप किया जो स्वस्थ पाया गया। इसके अलावा बेंगलुरू से लौटे गांव भवानीपुर निवासी तीन युवकों, फतेहपुर निवासी युवक के लिए भी सोमवार को ही चिकित्सकीय परीक्षण के दौर से गुजरना पड़ा। तीनों युवकों को होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। अमेरिका से पिछले महीना लौटे एक छात्र का भी रविवार शाम को चेकअप किया गया।

निजी गेस्ट मालिक के बारे में जानकारी मिलने पर अफसरों को अवगत कराया गया था। शिकायत डीएम के संज्ञान में पहुंची तो निर्देश मिलते ही उसके घर पर नजरबंद रहने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उसे फोन पर भी निर्देशित किया जा चुका है।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed