फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona suspected case

पति से झगड़ा कर निकली महिला को ग्रामीणों ने समझा कोरोना संक्रमित, पुलिस बुलाई

Mon, 20 Apr 2020 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
corona suspected case
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता को पति से झगड़कर घर से बाहर निकलना महंगा पड़ गया। दूसरे गांव के लोगों ने भाषा पहचानकर उसे घेर लिया और कोरोना संक्रमित बताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला कुछ और ही निकला। उसके बाद पुलिस ने विवाहिता को परिवार वालों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से कोलकाता निवासी एक महिला की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बगरैन गांव में शादी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम महिला का पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर महिला पति को बगैर बताए घर से बाहर निकल गई और करखेड़ी गांव पहुंच गई। लॉकडाउन में अकेली महिला को देखकर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। जब उससे पूछताछ शुरू की तो अधिकतर लोगों को उसकी भाषा समझ नहीं आई। इस पर लोगों ने उसे कोरोना संक्रमित मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद हलका इंचार्ज हरवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे लोगों को दूर किया। तब तक महिला पुलिस से घबराकर पड़ोसी गांव अतरपुरा में घुस गई। महिला को खोजने के बाद पुलिस ने मौके पर उसकेपरिवार वालों को बुला लिया। लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत के बाद पुलिस ने महिला को परिवार वालों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

करखेड़ी के ग्रामीणों की सूचना झूठी निकली है। कोलकाता निवासी महिला की शादी करीब एक साल पहले बगरैन गांव में हुई थी। वह पति से नाराज होकर अपनी ननद के यहां परसिया जा रही थी। लोग उसकी भाषा नहीं समझ पाए। इससे लोगों ने कोरोना की अफवाह फैला दी। - हरवीर सिंह, हलका इंचार्ज बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed