फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive case

बाकी जगह बल्लियां तानीं, बाबूराम मार्केट पर ‘साहब’ की मेहरबानी

Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
बदायूं। कोविड-19 को लेकर बनाए गए नियमों में आम आदमी ऐसा उलझा है कि उसके समझ में नहीं आ रहा है वह क्या करें और क्या नहीं, क्या सही हो रहा है और क्या गलत। नियमों को लेकर आम आदमी का यह असमंजस लाजिमी भी है, क्योंकि शहर में एक जगह निकले कोरोना पॉजिटिव को लेकर दो तरह के मापदंड ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे कुछ व्यापारियों के मजे आ गए, तो कुछ घाटे में जा रहे हैं। हालांकि अधिकारियों के खिलाफ कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन उनकी कार्यशैली से व्यापारियों में रोष फैलने लगा है। ऐसे ही रोष के स्वर बाबूराम मार्केट को लेकर उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि पटिया वाली गली में पॉजिटिव मिलने पर रोडवेज तक का इलाका सील करा दिया गया, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर स्थित बाबूराम मार्केट में सब दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन

कहते हैं सरकारी मशीनरी जब किसी पर मेहरबान होती है, तो सारे नियम और कायदे खुद ही टूट जाते हैं। इसकी वजह साफ हैं क्योंकि नियम और कायदे भी अपनी सुविधा के अनुसार ही तय कर लिए जाते हैं। ऐसे ही वाकया शहर में भी देखने को मिल रहा हैं। पिछले दिनों गांधी ग्रांउड के पास स्थित पटिया वाली गाली में कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद में उसकी परिधि में 250 मीटर में आने वाले जगहों को सील किया गया। बाबूराम मार्केंट चौराहे से लेकर पूरा लावेला चौक, यहां तक की रोडवेज बस स्टैंड तक बंद कर दिया। आंबेडकर पार्क के पास से रोडवेज की ओर जाने वाले रोड पर भी बैरिकेडिंग करा दी गई है, जबकि पटियावाली गली से जो दूरी रोडवेज बस स्टैंड की है, उससे कम दूरी पर बाबूराम मार्केट है, जो अब तक खुला है। यह अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। इससे दूसरे साइड के व्यापारियों भी अंदर ही अंदर रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी रख चुके हैं अपनी बात, लेकिन नहीं गली उनकी दाल
इस बात को लेकर कुछ व्यापारी अपनी बात भी अधिकारियों के सामने रख चुके हैं कि जहां से कोविड-19 का पॉजिटिव व्यक्ति निकला है, वहां से रोडवेज बस स्टैंड की दूरी ज्यादा है। जब इसको बंद किया जा रहा था, तो स्थानीय बीज और मेडिकल स्टोर व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी, बल्कि नियमों का हवाला देते हुए वहां पर बैरिकेडिंग करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में भी खुल रहीं दुकान, पहरा दे रही पुलिस
हॉटस्पॉट क्षेत्र में भी दुकानें बेखौफ खोली जा रही हैं। मंगलवार को सुभाष चौक से पुराना बाजार वाले रोड पर लगी बल्लियों के अंदर भी एक किराना दुकानदार अपनी दुकान खोले बैठा था। मजे की बात ये थी कि वहीं दुकान के बाहर एक सिपाही भी बैठा था, लेकिन उसने दुकान बंद करवाने की जहमत नहीं उठाई। इसके अंदर एक मेडिकल स्टोर भी खुला दिखाई दिया।
अब मेडिकल स्टोर मालिकों पर होगी एफआईआर
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा लावेला चौक से आगे तक हिस्सा हॉटस्पॉट में शामिल किया है। जिसके हिसाब से यहां पर किसी भी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं हो सकती है, लेकिन यहां पर चोरी छिपे मेडिकल स्टोरों को खोला जा रहा है। कई बार अधिकारियों द्वारा इन व्यापारियों को समझाया भी जा चुका है, लेकिन यह लोग सुधरने का नाम नहीं लगे रहे हैं। मंगलवार को भी लावेला चौक पर दिन भर मेडिकल स्टोर खुले रहे। और जमकर दवाओं की बिक्री की गई। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के साथ छापा मारा। गाड़ी आने की सूचना पर मेडिकल स्टोर स्वामियों ने अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। जब तक अधिकारी पहुंचे। तब तक दुकान अधिकतर बंद हो गई। वहां एक मेडिकल स्टोर स्वामी मिल गया, जिसे उन्होंने कड़ी चेतावनी दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह लावेला चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकले, ताकि उसके आधार पर इन मेडिकल स्वामियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा लिखवाया जा सके।
पटिया वाली गली में जहां पर पॉजिटिव का आवास है, यहां से सीधा नापा गया था तो रोडवेज बस स्टैंड 130 मीटर के आसपास है। हालांकि घूमकर जाने पर वह ज्यादा दूर है। बाबूराम मार्केंट की दूरी की बुधवार को दोबारा नाप करा लेते हैं, अगर 250 मीटर की जद में आएंगे, तो वहां पर भी दुकानों को बंद करा दिया जाएगा। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

डीएम ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्र का भ्रमण
बदायूं। मंगलवार को डीएम क़ुमार प्रशांत ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ में शहर में हॉटस्पॉट इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से घरों से कम से कम निकलने की अपील की। कहा कि जब जरूरत हो तभी घरों सें बाहर आए और काम पूरा होने के बाद में तरंत वापस घर जाएं, क्योंकि अगर खुद सुरक्षित होंगे, तो परिवार सुरक्षित रहेगा। इसलिए सभी एहतियात बरतने की विशेष जरूरत है। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क के घरों के बाहर घूमते नजर आए, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed