{"_id":"5ea7089e8ebc3e906871802d","slug":"corona-positive-case-badaun-news-bly404036687","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी को टिफिन पहुंचाने वाला भी आया शक के दायरे में, लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारी को टिफिन पहुंचाने वाला भी आया शक के दायरे में, लिया सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में कोरोना संक्रमित निकले बैंक अधिकारी के संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है। उन्हें टिफिन पहुंचाने वाला भी शक के दायरे में आ गया है। उसको मिलाकर जिला अस्पताल से कुल 21 लोगों समेत जिले से 55 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
बैंक अधिकारी जिस मोहल्ले में किराए पर रहते हैं, उस मकान में उन्हें टिफिन पहुंचाने वाला भी कोरोना संक्रमण के शक के दायरे में आ गया है। बताते हैं कि तीन लोग उनके स्टाफ के हैं, जो उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल ले गए थे। गनीमत रही कि उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। नहीं तो उनका संक्रमण किसी को पता नहीं चलता और अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ जाते। बैंक अधिकारी के संपर्क में आने वाले कई लोग बताए जा रहे हैं। सोमवार शाम को जिला अस्पताल से कुल 21 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं, जबकि पूरे जिले से यह संख्या 55 लोगों की है।