फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona negative report

बैंक अधिकारी को हॉस्पिटल ले जाने वाले निकले निगेटिव

Wed, 29 Apr 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
corona negative report
बदायूं। कोरोना संक्रमण के चलते बैंक स्टाफ के लिए यह राहत देने वाली खबर है। बैंक अधिकारी के संपर्क में आने वाले कुछ लोग निगेटिव निकले हैं। बताते हैं कि इनमें अधिकारी को अस्पताल ले जाने वाले और उनके साथ खाना खाने वाले लोग शामिल हैं। हालांकि अभी कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में शहर के टिकटगंज मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी कोरोना संक्रमित निकले थे। जब उनकी हिस्ट्री खंगाली गई तो उन्हें अस्पताल ले जाने वाले, साथ खाना खाने वाले, टिफिन पहुंचाने और उनके मकान मालिक के संपर्क में रहने का पता चला। इन सभी लोगों को क्वांरटीन किया गया और उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

हॉस्पिटल का स्टाफ राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वांरटीन है, जबकि चिकित्सक ने खुद को अपने परिवार समेत घर में क्वारंटीन कर लिया है। इधर, मंगलवार रात आई 38 लोगों की जांच रिपोर्ट में उनकी हिस्ट्री में शामिल कुछ लोग भी हैं। इनमें बैंक अधिकारी को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों के नाम साफ हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। वहीं उनके साथ खाना खाने वाले स्टाफ के लोग भी निगेटिव बताए जा रहे हैं। इस हिस्ट्री में शामिल बाकी लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उनकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए पदाधिकारी का लिया गया सैंपल
बैंक अधिकारी के संपर्क में आईएमए पदाधिकारी व निजी हॉस्पिटल चलाने वाले चिकित्सक व उनके कर्मचारी भी आए थे। डॉक्टर ने बैंक अधिकारी का इलाज किया था। संदिग्ध होने पर डॉक्टर ने खुद को परिवार समेत घर में क्वांरटीन कर लिया हैै। जबकि उनके स्टाफ को राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वांरटीन किया गया है। बुधवार शाम चिकित्सक का राजकीय मेडिकल कॉलेज में सैंपल लिया गया। उनके साथ कुछ और लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed