फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona death

कोरोना से तीन महिलाओं समेत चार की मौत

Sat, 24 Apr 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
corona death
बदायूं। जिले में शुक्रवार को तीन महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई। दो महिलाएं राजकीय मेडिकल कॉलेज में तथा एक बरेली में भर्ती थीं। इनमें एक महिला शहर की तथा एक उझानी की है जबकि तीसरी महिला उसावां के वार्ड मेंबर की मां हैं। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित की भी मौत हुई है। अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को भी एक पत्रकार समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को दो महिलाओं ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसमें एक महिला की उम्र करीब 80 साल और दूसरी करीब 60 साल की थीं। एक उझानी और एक शहर की रहने वाली थी। इधर, उसावां के एक वार्ड मेंबर की मां की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। वह बरेली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। इसके अलावा सिविल लाइंस निवासी एक परचून दुकानदार ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दुकानदार को तीन चार दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, शुक्रवार रात को उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अब तक जिले में 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इधर शुक्रवार रात आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2420 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1136 लोगों की आरटीपीसीआर और 1284 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। विभाग के अनुसार 330 लोग पॉजिटिव पाए गए। अब तक जिले में 6225 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 1451 लोग होम आइसोलेशन में है, जबकि 68 पॉजिटिव का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिला जेल में 51 पॉजिटिव पाए गए हैं। विभाग के अनुसार 330 पॉजिटिव में से 165 लोग शहर के हैं, जबकि 53 उझानी, 27 बिसौली, 15 अंबियापुर, 11 सहसवान, दातागंज और वजीरगंज नौ-नौ, समरेर व उसावां में आठ-आठ, सालारपुर में सात, म्याऊं में छह, दहगवां में दो, कादरचौक और जगत में एक-एक पॉजिटिव मिला है। आठ अन्य जिले के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिफ्ट हुआ कोविड कंट्रोल सेंटर
बदायूं। एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर को ई-गवर्नेंस कार्यालय में शिफ्ट किया गया है। एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ ई-गवर्नेंस के कार्यालय में शिफ्ट हुए एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। कहा कि रोडवेज पर कोविड-19 की जांच में तेजी लाई गई है।

राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा व उनका बेटा भी संक्रमित
उझानी। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में नगर निवासी राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा व उनका बेटा प्रभात राजपूत भी संक्रमित निकले हैं। दोनों होम क्वारंटीन हो गए हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. सनोज मिश्रा के अनुसार राज्यसभा सदस्य व उनके बेटे की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसकी शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य के अनुसार उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं हैं, जिसके बाद उनका एक और सैंपल लेकर आरटीपीसीआर को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed