{"_id":"62a6392047039670de2d739b","slug":"corona-badaun-news-bly488054136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और एनसीआर में बढ़े कोरोना केस, बदायूं में सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और एनसीआर में बढ़े कोरोना केस, बदायूं में सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दिल्ली समेत एनसीआर में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ बदायूं में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दरअसल, बदायूं से बड़ी संख्या में लोगों को दिल्ली और एनसीआर के जिलों में आना-जाना होता है। इस बीच रविवार को एक संक्रमित के स्वस्थ होने के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है।
पिछले दिनों एक के बाद एक चार संक्रमित मिले थे। इनमें उझानी और जगत ब्लॉक के गांवों में दो महिलाओं को भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया था। अब यह सभी संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। उझानी के गांव पिपरौल में संक्रमित मिली महिला के भी स्वस्थ होने के बाद जिला रविवार को एक बार फिर से कोरोना मुक्त हो गया। अब यहां कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। इस बीच शनिवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी रविवार को आ गई। शनिवार को जिले में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुल 1691 लोगों को सैंपल लिए गए थे। 626 लोगों की आरटीपीसीआर और 1065 की एंटीजन जांच कराई गई। कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि रविवार को फिर से जिला कोरोना मुक्त हो गया है। दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बदायूं में ज्यादा सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।