फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कोरोना बढ़ रहा है, दुकानों पर भीड़ मत लगाओ, दूसरों को भी समझाओ

Wed, 19 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona
मंगलवार को बाजार में उमड़ी भीड़, मास्क न सामाजिक दूरी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में कोरोना मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में जागरूक व्यापारी भी सजग हुए हैं। साथी दुकानदारों से उनका कहना है कि वह दुकानों पर भीड़ न लगाएं। ग्राहकों को सामाजिक दूरी के बारे में बताएं और बिना मास्क लगाए लोगों को सामान न दें। खुद भी मास्क व दो गज की दूरी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन

नए साल के साथ ही कोरोना के केस में तेजी आ गई है। खासतौर पर पांच जनवरी के बाद से जिले में रोज पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। अभी तक 796 पॉजिटिव केस निकल चुके हैं। वहीं प्रशासन भी लोगों को लगातार चेता रहा है। मौजूदा हालात में अब व्यापारी वर्ग भी इस कड़ी से जुड़ने लगा है। जहां जागरूक व्यापारी अब खुद भी मास्क का उपयोग करने लगे हैं। वहीं दुकानों पर आने वाले लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही व्यापारी वर्ग लोगों को कोविड-19 की गाइन लाइन का सख्ती से पालन करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि वह सुरक्षित रहें, उनका परिवार भी सुरक्षित रहे। अमर उजाला के जरिये भी व्यापारियों ने लोगों से आह्वान किया है कि जब ज्यादा जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें, बेवजह कहीं पर भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिस तरह से जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। उसे ध्यान में रखते हुए लोगों को खुद सतर्क हो जाना चाहिए। इसका एकमात्र बचाव है कि मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए समय-समय पर हाथ धोते रहें।
-ओम रस्तोगी
-
कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक बताई जा रही थी, अब बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं, रोज कोई न कोई बच्चा पॉजिटिव निकल रहा है। यह बात सभी को ध्यान में रखते हुए मास्क का उपयोग और कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना शुरू कर देना चाहिए।
-सुरेंद्र सपड़ा
-
जो भी लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं, अगर मास्क लगाएं तो ठीक है। जो लोग बिना मास्क के आते हैं, उनको समझाने का भरपूर प्रयास करते हैं ताकि लोग मास्क उपयोग करना दोबारा से शुरू कर दें। अगर लोग नहीं मानेंगे तो बिना मास्क वालों को सामान भी नहीं देंगे।
-आलोक कुमार, बिसौली
-
जब लोग बैंक में, डॉक्टर के यहां मास्क लगाकर जा सकते हैं तो बाजार में सामान की खरीदारी करते हुए मास्क क्यों नहीं लगा सकते। अभी लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अगर जल्द ही लोग नहीं मानें तो व्यापारी वर्ग आपस में बात कर बिना मास्क लगाए लोगों को सामान देने से मना कर देगा। -सौरभ माहेश्वरी, सहसवान
-
जिले में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शासन की ओर से स्कूल बंद किए जा चुके हैं। ऐसे में लोगों को समझाने की जरूरत है कि स्थिति विकराल हो रही है। सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है जिससे इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सभी लोगों को मास्क का उपयोग करना चाहिए।

-वीरेंद्र कुमार गर्ग, उझानी
-
जब भी लोग घर से बाहर निकलें तो मास्क का उपयोग अवश्य करें। जिससे वह खुद संक्रमित होने से बचें और परिवार के लोगों को भी संक्रमित होने से बचाएं। साथ ही दूसरे व्यक्ति को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। फिलहाल जो भी व्यक्ति आता है, उसे मास्क लगाने के लिए खुद प्रेरित करते हैं।
-रवि, बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed