फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

नहीं थमी रफ्तार...116 नए संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 100 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 591 हो गई है। इनमें तीन रोगियों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रविवार को जिले में 116 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन, जजी, सीएमओ ऑफिस में भी कई संक्रमित मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बच्चे और किशोर भी संक्रमण का शिकार होने लगे हैं। रविवार को मिले संक्रमितों में 34 की आयु 25 वर्ष से कम है। इनमें छह से 11 वर्ष तक के बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कुल 3056 सैंपल में 1560 की आरटीपीसीआर और 1496 की एंटीजन जांच कराई। इनमें 116 संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 49 संक्रमित शहर में मिले हैं। इसके अलावा बिसौली 25, दातागंज 12, उझानी चार, कादरचौक, जगत तीन-तीन, सालारपुर दो, वजीरगंज, उसावां आसफपुर में एक-एक और दूसरे जिलों से आए लोगों में 12 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में कई पुलिस कर्मियों समेत, सीएमओ ऑफिस, जजी कॉलोनी, जिला परिषद के कर्मचारी भी शामिल हैं। बिसौली में सात वर्ष का बच्चा भी संक्रमण का शिकार हुआ है। दातागंज और बिसौली में 10 से 18 वर्ष तक के कई किशोर भी संक्रमित निकले हैं। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि रविवार को मिले संक्रमितों में करीब 75 फीसदी ऐसे हैं जो किसी न किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं। किशोर और बच्चों के कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में पाया गया है कि उनके परिवार में किसी को संक्रमण हुआ था। लापरवाही के कारण वह भी संक्रमित हो गए। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसका एक प्रमुख कारण लापरवाही है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गाइड लाइन का पालन करने के साथ वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। शनिवार को मिले संक्रमितों में कई बच्चे और किशोर भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 591 हो गई है।
- डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed