फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

गहराया खतरा : 117 नए कोरोना संक्रमित मिले, 26 नहीं हो सके ट्रेस

Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की बढ़ रही रफ्तार के बीच इस सीजन में जिले में एक दिन में रिकार्ड 117 नए संक्रमित मिले हैं। कोर्ट, कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएमओ ऑफिस, एसएसपी ऑफिस, जिला जेल, जिला पंचायत, पंजाब नेशनल बैंक टिकटगंज, एसबीआई मेन ब्रांच समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में संक्रमण फैल रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि शुक्रवार को जिन 117 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उनमें 26 लोगों को ट्रेस ही नहीं किया जा सका है। ऐसे में इन लोगों से संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना जांच के लिए 3840 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। कुल 117 लोग संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में उझानी सीएसची की एक डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर, एसबीआई मेन ब्रांच, पीएनबी टिकटगंज, एसएसपी ऑफिस, एडीएम प्रशासन ऑफिस, बिल्सी सीएचसी और जिला पंचायत कॉलोनी के लोग शामिल हैं। एसएसपी कार्यालय और थानों में भी संक्रमित मिले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक एमबीबीएस छात्र को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि शुक्रवार को मिले कुल 117 संक्रमितों में स्वास्थ्य विभाग की कंट्रैक्टर ट्रेसिंग टीम 91 लोगों को ही ट्रेस कर सकी है। शेष 26 लोगों का पता या मोबाइल नंबर गलत होने के कारण ट्रेस नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सबसे ज्यादा 59 संक्रमित शहर में मिले हैं। इसके अलावा उझानी में 11, बिसौली में 12, जगत में छह, सैदपुर, म्याऊ, अंबियापुर में चार-चार, कादरचौक में तीन, उसावां में दो, वजीरगंज और समरेर में एक-एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा 10 ऐसे लोग हैं जिनकी जांच दूसरे जिलों में हुई थी। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ट्रेस किए गए सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांट्रेक्ट ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि कुल मिले 117 संक्रमितों में 26 का अब तक कुछ पता नहीं लग सका है। इनको ट्रेस किया जा रहा है।
-
बिसौली में तीन बैंक कर्मी निकले कोरोना संक्रमित
बिसौली। एसबीआई की मेन ब्रांच में तीन बैंक कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने से स्टाफ की बेचैनी बढ़ गई है। सीएचसी पर हुई एंटीजन जांच में तीन कर्मचारियों के अलावा उनके तीन परिजन भी पॉजिटिव मिले हैं। कर्मचारियों के संक्रमित होने की खबर से आननफानन में बैंक परिसर को सैनिटाइज कराया गया। इस दौरान बहुत देर तक बैंक का कार्य भी बाधित रहा। संवाद

-
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने का कारण गाइड लाइन का पालन न होना है। गाइड लाइन का पालन, मास्क का इस्तेमाल और दो गज की दूरी के साथ वैक्सीनेशन संक्रमण से बचने के लिए बेहद जरूरी है। सैंपलिंग की रफ्तार को बढ़ा दिया गया है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
-डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed