{"_id":"61e07d1c07e6cf1f4324a7e9","slug":"corona-badaun-news-bly4724530102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 92 संक्रमित मिले, सबसे अधिक 36 शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 92 संक्रमित मिले, सबसे अधिक 36 शहर में
विज्ञापन
बढ़ते संक्रमण के बीच बाजारों में लापरवाह भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिले में बृहस्पतिवार को एक दिन में रिकार्ड कोरोना के 92 संक्रमित मिले हैं, इसमें सबसे अधिक 36 मरीज शहर में हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। 277 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। एक संक्रमित का राजकीय मेडिकल कॉलेज और दो अन्य का दूसरे जिलों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आए 190 लोगों को ट्रेस किया गया है।
बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में जिला लेखा अधिकारी, सीएमओ ऑफिस का बाबू, कांस्टेबल, जिला अस्पताल, जिला पंचायत और एसबीआई मेन ब्रांच और राजकीय मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के साथ ही शहर के एक निजी नर्सिंग होम का एक कर्मचारी भी शामिल है। कुल 92 संक्रमितों में सबसे ज्यादा 36 शहर के हैं। शहर में पथिक चौक, कृष्णा पार्क, आदर्श नगर, शिवपुरम, सिविल लाइंस आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उझानी में नौ मरीज मिले हैं, इसमें एक बड़े सराफा व्यापारी और उनकी पत्नी भी संक्रमित निकले हैं। दातागंज और बिसौली में छह-छह, उसावां में पांच, आसफपुर और जगत में तीन-तीन, म्याऊ और अंबियापुर में दो दो, सालारपुर, वजीरगंज और समरेर में एक-एक संक्रमित मिला है।
विशेषज्ञों ने आगाह किया था कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चरम पर होगी, लेकिन जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही संक्रमण बेकाबू हो रहा है। इसके बाद भी लोग गंभीर नहीं हैं। बाजारों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा। रोडवेज बसें एक जिले से दूसरे जिले और एक राज्य से दूसरे राज्य में दौड़ रहीं हैं, यहां भी गाइड लाइन के साथ मास्क और दो गज की दूरी नहीं दिख रही।
विज्ञापन
-
शहर में तीन दिन में सौ संक्रमित मिले
हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में तीन दिन में 100 संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को शहर में 30 संक्रमित मिले थे। इसके बाद बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 34 हो गई। बृहस्पतिवार को शहर में 36 संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। शहर के जिन इलाकों में संक्रमित मिल रहे हैं उनमें पॉश इलाकों की संख्या ज्यादा है।
-
बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 92 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 280 हो गई है। सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ाई गई है। मास्क का इस्तेमाल और दो गज की दूरी बेहद जरूरी है।
-डॉ. अनिल शर्मा, नोडल अधिकारी संक्रामण रोग नियंत्रण सेल