फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

शहर में संक्रमण की रफ्तार तेज, 72 नए रोगी मिले

Thu, 13 Jan 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बीच बिना मास्क घरों से निकले लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के कारण हालात बेकाबू से होने लगे हैं। बुधवार को जिले में एक दिन में रिकार्ड 72 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 30 संक्रमित शहर में निकले हैं। उझानी में 13 नए संक्रमित मिले हैं। 72 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 190 हो गई है। इनमें 187 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जनवरी के पहले सप्ताह से ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ने लगा था। दूसर सप्ताह शुरू ही हुआ है और हालात बेकाबू से होने लगे हैं। इसके बाद भी बाजारों, बसों, स्कूल-कॉलेजों में आला दर्जे की लापरवाही देखी जा रही है। मंगलवार को जिले में 3086 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 72 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में 30, उझानी में 13, उसावां में नौ, बिसौली में आठ, वजीरगंज में चार, दातागंज में तीन, अंबियापुर और समरेर में एक-एक संक्रमित मिला है। नगर पालिका उझानी की चेयरमैन पूनम अग्रवाल को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा एक डॉक्टर की पत्नी और बेटी को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर कोतवाली, उझानी कोतवाली में भी पुलिसकर्मी संक्रमण का शिकार हुए हैं। इसके अलावा एसबीआई मेन ब्रांच में दो जिला और जिला महिला अस्पताल में चार संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण अब अस्पताल, बैंक, थानों पहुंचने के बाद अधिकारी भी चिंतित हो उठे हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 140 लोगों को ट्रेस कर बुधवार शाम तक इनके सैंपल लिए जा चुके थे। जिले के तीन कोरोना मरीजों में से एक राजकीय मेडिकल कॉलेज में तो दो दूसरे जिलों के अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सैंपलिंग टीम में डॉक्टर समेत तीन लोग संक्रमित
कोरोना जांच के लिए लोगों का सैंपल लेने वाली एक पूरी टीम भी संक्रमण का शिकार हो गई है। इस टीम में एक डॉक्टर समेत तीन लोग शामिल हैं। कुछ समस्या होने पर टीम के लोगों के मंगलवार को सैंपल लिए गए थे। बुधवार को रिपोर्ट आई को इनको संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स भी संक्रमित हो गई है। जिला, जिला महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में संक्रमण पहुंचने के बाद खतरा और भी बढ़ गया है।

-
बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 72 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। इसका एक कारण कोरोना गाइड लाइन का पालन न होना है। लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे। दो गज की दूरी को भी दरकिनार किया जा रहा है। हालात लगातार खराब हो रहे हैं। अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बैंक, पुलिस थानों तक संक्रमण फैलने लगा है।
-डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ / नोडल अधिकारी संक्रामण रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed