फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

शहर में दो, बिसौली और सहसवान में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला

Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को चार नए रोगी मिलने के बाद सक्रिय रोगियों की संख्या 19 हो गई है। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में दो संक्रमित शहर में मिले हैं। इसके अलावा बिसौली और सहसवान में एक-एक रोगी मिला है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 1947 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 1053 लोगों की आरटीपीसीआर और 849 की एंटीजन जांच की गई। इनमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को एक संक्रमित स्वस्थ होने के बाद क्वारंटीन से बाहर आ गया। इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 19 हो गई है। शहर में पांच स्थानों पर सैपलिंग की जा रही है। इनमें रोडवेज, रेलवे स्टेशन, गांधी नेत्र चिकित्सालय, जिला और जिला महिला अस्पताल में टीमें सैंपल ले रही हैं।
विज्ञापन

नए मिले संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग की जा रही है। इनके घरों के आसपास 50 घरों में भी सैंपल लेने का काम चालू कर दिया गया है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि एक संक्रमित का दूसरे जिले के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में चार नए संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय रोगियों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेरा कोविड केंद्र एप पर मिलेगी सैंपलिंग केंद्रों की जानकारी
बदायूं। कोरोना सैंपलिंग केंद्रों की जानकारी अब आसानी से मोबाइल एप पर मिल जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसके लिए मेरा कोविड केंद्र नाम से मोबाइल एक के जरिए गूगल मैप पर अपने नजदीकी सैंपलिंग केंद्र की जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए प्ले स्टोर में जाकर मेरा कोविड केंद्र नाम का एप डाउन लोड करना होगा। मोबाइल एप पर सभी सैंपलिंग केंद्रों का डाटा गूगल मैप पर फीड किया गया है। कुछ ही सेकेंड में इस एप के जरिए अपने नजदीकी सैंपलिंग केंद्र की जानकारी ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed