{"_id":"612a91a88ebc3e5acc3289da","slug":"corona-badaun-news-bly4578352139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो कोरोना पॉजिटिव और निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव और निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर जिले में फैलना शुरू हो गया है। शनिवार को आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव और निकले हैं। इससे संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इनमें एक खेड़ा नवादा और एक वजीरगंज कस्बे में निकला है। दोनों को होम क्वांरटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट आई। इसमें एक वजीरगंज कस्बे में और एक खेड़ा नवादा में कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब तक ये इलाके कोरोना मरीजों से शून्य थे। लोग बेखौफ होकर अपना काम कर रहे थे। बताते हैं कि एक दिन पहले इनके सैंपल लिए गए थे। उनकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को होम क्वांरटीन करा दिया है। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
दो दिन पहले जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उनमें एक अलापुर, एक म्याऊ और एक हजरतपुर इलाके में पॉजिटिव निकला था। उनके सैंपल प्राइवेट बस स्टैंड पर लिए गए थे। जब रिपोर्ट आई तो उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव निकलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसके साथ ही लोगों को खतरा और बढ़ गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सात लोगों को लगाया गया कोरोना का पहला टीका
बदायूं। जिले में शनिवार को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 39 केंद्रों पर दूसरी डोज लगाई गई। इस दौरान सात लोगों ने कोरोना का पहला टीका भी लगवाया, जबकि 2368 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।
शुक्रवार को जिले में महाअभियान के तहत टीकाकरण किया गया था। इस दौरान जिले में 56 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया था। शनिवार को दूसरी डोज के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में 39 केंद्रों पर कुल 2375 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें सात लोगों ने पहला टीका लगवाया। शनिवार को जिले को वैक्सीन की 36 हजार डोज की सप्लाई भी मिली है। एसीएमओ डॉ. असलम ने बताया कि कोल्डचेन में पर्याप्त वैक्सीन है। रविवार को टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
बिल्सी। शनिवार को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत क्षेत्र में कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। इस दौरान 150 लोगों ने टीका लगवाया। शनिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रिसौली, बेहटा गुसाई और शहजादनगर केंद्र पर 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।