फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, उनकी पत्नी, बेटा और दो सिपाही समेत 30 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिले में लगातार निकल रहे कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, उनकी पत्नी, बेटा, नाती, नातिन समेत पांच लोगों का नाम और जुड़ गया है। उनके दो नौकर और एक ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उम्र के लिहाज से पूर्व जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी चल रही है। परिवार के अन्य सदस्य होम क्वांरटीन करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पहुंची। टीम ने परिवार के सभी लोगों के सैंपल लिए, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष, उनकी पत्नी, बेटा, नाती, नातिन, दो नौकर और एक ड्राइवर पॉजिटिव निकला। स्वास्थ्य विभाग ने उनके उचित उपचार की व्यवस्था की है। 70 वर्षीय पूर्व जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। बताते हैं कि उनके अलावा मधुवन कॉलोनी में एक, आवास विकास में दो, विजय नगर में एक, राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक, सोथा मोहल्ले में एक, मीरा जी की चौकी पर एक संक्रमित निकला है।
विज्ञापन

इधर, बिसौली कोतवाली में दो पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि उसावां में एक आंगनबाड़ी वर्कर पॉजिटिव पाई गई है। तो वहीं वजीरगंज में एक, दातागंज में दो, सहसवान में एक, सालारपुर में दो, समरेर में एक, अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, उझानी में एक और एक बरेली का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। शनिवार शाम तक 1822 सैंपल एकत्र किए गए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को वेतन दें, नहीं तो कार्य बहिष्कार
जिले में कोविड हॉस्पिटल आसरा आवास समेत अलग-अलग स्थानों पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने 14 माह का वेतन दिलाने की मांग की है। उन्होंने डीएम, सीडीओ, सीएमओ को पत्र भेजकर कहा है कि अगर उनका वेतन नहीं दिया गया तो शनिवार रात की ड्यूटी करने के बाद ड्यूटी स्थल पर ही कार्य बहिष्कार करेंगे। पत्र पर तेजेंद्र सिंह, शिवम श्रीवास्तव, राजेश कुमार, कुंवरपाल, धर्मेंद्र कुमार, आमिर अब्बासी, गौरव, फैजान, उमाशंकर, हुुमायू, जमील अहमद आदि के हस्ताक्षर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed