{"_id":"5efa27f88ebc3e4316321822","slug":"corona-badaun-news-bly4110071142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट इलाके में खुले निजी अस्पताल व दुकानें, अधिकारियों ने बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट इलाके में खुले निजी अस्पताल व दुकानें, अधिकारियों ने बंद कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। समुचित देश में भले ही अनलॉक-1 लागू हो गया है लेकिन हॉटस्पॉट इलाके में कोई छूट नहीं है। इसके बावजूद हॉटस्पॉट नेकपुर मोहल्ले में सावधानी नहीं बरती जा रही है। जिस जगह पर कोरोना पॉजिटिव निकला, उससे कुछ दूरी पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल और कुछ दुकानें सोमवार को खुलीं मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने हॉस्पिटल, दुकानें सब बंद करा दिए, साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा खुले मिले तो सील करा दिए जाएंगें।
सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने सोमवार को हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले रोडवेज बस स्टैंड और उसके आसपास की स्थिति देखी। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा। परिवहन निगम के कर्मचारियों से कहा कि वह नियमित बसों को सैनिटाइज कराएं। यात्रियों के हाथ सैनिटाइज कराएं, तभी उन्हें बसों में बैठाएं। इसके बाद उन्होंने गांधी ग्राउंड, अल्फाखां सराय, सोथा, पटियाली सराय का निरीक्षण किया। दोपहर के समय दोनों अधिकारी जायजा लेते हुए नेकपुर मोहल्ला पहुंचे। नेकपुर मोहल्ले में एक प्राइवेट हॉस्पिटल खुला मिला। इसके अलावा कुछ दुकानें भी खुली हुई हैं। जबकि कुछ दूरी पर मोहल्ले में दो कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। इससे पूरा मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित है।
रेलवे क्रॉसिंग को बंद करा दिया गया है। इसके बावजूद मोहल्ले में दुकानें खुल रहीं थीं और प्राइवेट हॉस्पिटल हुआ था। उसमें कुछ मरीज पाए गए। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत हॉस्पिटल बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि ये घोर लापरवाही है। अगर दोबारा हॉस्पिटल खुला हुआ मिला तो सीधे सील कराया जाएगा। उन्होंने चिकित्सक और आसपास के दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है।