फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

हॉटस्पॉट इलाकों में बल्लियां उखाड़ साइकिल और कार से घूम रहे लोग

Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। कोविड-19 को लेकर जहां सरकार काफी चिंतित है, वहीं अब शहर के लोग इसको लेकर बेपरवाह हो गए हैं। पिछले दिनों नेकपुर, आदर्श नगर आदि के इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद मेें इन इलाकों को सील कर दिया गया। लेकिन अब इन इलाकों में लगी पुलिस को निक्रिय कहे या फिर ये कहें कि लोगों को ही अपनी जान की फिक्र नहीं है। जिसकी वजह से इन इलाकों में लोगों ने बैरिकेडिंग को हटा दिया है और साइकिल से लेकर कार तक से लोग घूमने लगे हैं।
विज्ञापन

जनपद में जहां लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हो रहा है तो हाटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। यहां तक कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव की मरने वालों की संख्या दो हो चुकी है। लगभग आधा शहर हाटस्पॉट में आ चुका है। इसके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम ले रहे हैं। बस यूं ही घूमने के लिए लोग घरों से निकलकर बाहर सड़कों पर आ रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि इनके द्वारा न तो कोई मास्क लगाया जा रहा और न सामाजिक दूसरी का पालन किया जा रहा है। शहर में सबसे ज्यादा खराब हालात नेकपुर और आदर्श नगर के है। यह इलाके कहने को तो हाटस्पॉट है। लेकिन इन मोहल्लों में होने वाली गतिविधियों को देखकर कोई भी व्यक्ति इस बात को अंदाजा नहीं लगा सकता है कि यह क्षेत्र हाटस्पॉट में आता है। यहां पर लोगों को दिनभर यूं ही सड़कों पर टहलते रहते हैं। यहां तक की इन मोहल्लों के लोग साइकिल, बाइक, कार आदि से शहर व शहर के बाहर आराम से आ जा रहे हैं। जो संक्रमण में इजाफा होने की ओर इशारा कर रहे हैं। लोगों की इन हरकतों को रोकने वाली पुलिस भी इसकी अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

चंद कदमों की दूरी पर है अधिकारियों के आवास
नेकपुर में जहां कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उस गली से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी आवास है। जहां पर एसपीआरए, बीएसए, अबकारी अधिकारी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट आदि के आवास है। ऐसे में नेकपुर में इतनी नरमी, कहीं संक्रमण को उधर की ओर न बढ़ा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटस्पॉट इलाकों में खुलने लगी दुकानेें सभी दुकानें
जिला प्रशासन के सख्त निर्देश है कि जो भी इलाका हाटस्पॉट है। वहां पर किसी भी तरह की गतिविधि नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर पुलिस और सप्रशासन के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी नेकपुर, आदर्श नगर में लगातार सभी तरह की दुकानें खुल रही है। और यहां पर सामाजिक नियमों को भी दर किनारे किया जा रहा हैं।

हाटस्पॉट इलाके में किसी भी तरह की दुकानों को नहीं खोला जाएगा। अगर कोई खोलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन इलाकों में कार, बाइक से घूमने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed