फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

उझानी में कोरोना की जांच को दरोगा, सफाई निरीक्षक समेत 78 लोगों के ब्लड सैंपल कराए

Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
corona
उझानी (बदायूं)। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किलाखेड़ा मोहल्ले में पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए लोगों समेत 78 लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं। इनमें कोतवाली में तैनात दरोगा, पालिका के सफाई निरीक्षक और वार्ड मेंबर समेत पुलिस कर्मियों को पब्लिक कांटेक्ट की वजह से सैंपल कराने पड़े हैं। इसके लिए मोहल्ले में ही कैंप भी लगा। पब्लिक कांटेक्ट को लेकर अभी कई और कर्मचारियों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर में अब तक कोरोना के चार मरीज सामने आ चुके हैं। पांचवां इलाके के गांव सिरसौली का युवक है। किलाखेड़ा मोहल्ले में पिछले दिनों अपने मायके में पहुंची महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर मोहल्ले के लोगों को चिन्हित किया था। इसके तहत शनिवार को किलाखेड़ा मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर वार्ड मेंबर समेत मोहल्ले के 20 लोगों के ब्लड सैंपल लिए। कोतवाली में तैनात दरोगा ने 25 पुलिस कर्मियों के साथ सैंपल कराया। ये सभी पुलिस कर्मी नगर में ड्यूटी पर रहे हैं। पब्लिक कांटेक्ट की वजह पुलिस कर्मियों को सैंपल कराने पड़े हैं। नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक समेत पालिका के ही 10 कर्मचारियों ने भी अपने सैंपल कराए। चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि पुलिस और पालिका कर्मियों में से किसी को सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि प्राइवेट लैब की जांच में सिरसौली का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला था। उससे संपर्क को लेकर शुक्रवार को 97 लोगों के ब्लड सैंपल कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed