{"_id":"65133d5db7b524a87a0937c6","slug":"copy-pens-distributed-to-students-in-school-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4967-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटे गए कॉपी-पेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटे गए कॉपी-पेन
Wed, 27 Sep 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन बांटे गए।
बदायूं। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में एक माह की इंटर्नशिप पूरी होने के बाद डीएलएड प्रशिक्षु ज्योति कुशवाह ने सभी छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से कॉपी और पेन वितरित किए।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहदेव सागर ने सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही निशुल्क सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि शिक्षा ही विकास की मुख्य कुंजी है, इसलिए हर छात्र-छात्रा को पूर्ण मनोयोग से शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करना चाहिए।
प्रभारी प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भावी कर्णधार हैं। छात्र-छात्राओं को विद्यालय के अलावा घर में भी पढ़ाई करनी चाहिए। डीएलएड प्रशिक्षु ज्योति कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षिका प्रतिभा सिंह, अनुदेशक कुसुम लता, मिथलेश और करुणेश आदि मौजूद रहे।