{"_id":"abb084470a59c025c54920e9a4c1a1d2","slug":"cook-burnt-girl-succumbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते झुलसी महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते झुलसी महिला ने दम तोड़ा
उझानी (बदायूं)।
Updated Thu, 11 Feb 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर में खाना बनाते वक्त रसोई में आग के दौरान झुलसी अधेड़ महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
भवानीपुर निवासी चूरामणि के घर में हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ था। उस वक्त चूरामणि की 55 वर्षीय पत्नी रामसनेही घर पर अकेली थीं। परिवार के ज्यादातर सदस्यों खेतों पर से काम करके नहीं लौटे थे। खाना बनाते वक्त रसोई में अचानक ही आग लग गई। आग की लपटों में घिरी महिला ने बचाव को शोर भी मचाया। आसपास घरों के लोग पहुंचे भी लेकिन तब तक रामसनेही के शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस चुका था। आग की वजह से रसोई में रखा घरेलू सामान भी जल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पति समेत घरवालों ने गंभीर रूप से झुलसी रामसनेही को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में मृतका के घरवालों से जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।