{"_id":"6a7e203ef80a5c3858001aed","slug":"conveyed-a-message-of-national-unity-and-integrity-while-holding-the-tricolour-badaun-news-c-123-1-sbly1001-170745-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिया संदेश
विज्ञापन
शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संवाद
बदायूं। जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस परेड ग्राउंड से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में गन्ना राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधि, डीएम, एसएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, गांधी ग्राउंड, लावेला चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया।
पुलिस परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराए। डीएम अवनीश राय ने कहा कि भारत को स्वतंत्र, सशक्त व मजबूत बनाने वाली सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता और अखंडता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा देश की आन, बान और शान से जुड़ा अभियान है। इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीके भारद्वाज आदि मौजूद रहे। इधर, दातागंज के गांव गौतरा मंडल में विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
गुलड़िया। नगर पंचायत में अर्जुन तालाब के निकट नवनिर्मित कार्यालय से चेयरपर्सन तारा देवी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान विवेक गंगवार, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर शर्मा आदि ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरित किए।
उसहैत। नगर पंचायत अध्यक्ष नबाव हसन, दातागंज ब्लाॅक प्रमुख विधायक के संयुक्त नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो नगर पंचायत कार्यालय से कालसेन बाबा तिराहा, कटरा सआदतगंज चौराहा, बिजलीघर होती हुई ककराला चौराहा पहुंची। उसके बाद पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर विसर्जित हो गई। संवाद
बिसौली। भाजपा नगर मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को डेढ़ किमी की तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर अटल तिरंगा चौक तक पहुंची। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। संयोजक दुर्गेश वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

सैदपुर। नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली खान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर एमएफ हाईवे होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लेकर नगरवासियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। चेयरमैन ने कहा तिरंगा देश की आन-बान-शान है, सभी एकता-अखंडता मजबूत करें। संवाद
साढ़े तीन घंटे बच्चे करते रहे माननीय का इंतजार
प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन पुलिस लाइन मैदान से किया गया। इसका शुभारंभ गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को करना था। उनका पुलिस लाइन पहुंचने का कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से सुबह 10 बजे का जारी किया गया था। बावजूद इसके स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को सुबह सात बजे ही स्कूल बुला लिया। सुबह साढ़े सात बजे पुलिस लाइन मैदान में बैठा दिया। सुबह से भूखे प्यासे बच्चे मुख्य अतिथि का आने का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी से बचने के लिए प्रशासन ने पंडाल का इंतजाम किया। इस पंडाल में गर्मी व उमस की वजह से बच्चों को बैठना मुश्किल हो रहा था। पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य अतिथि पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। इसके बाद शहर में रैली निकाली गई।
स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वयंसेवियों की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में तिरंगा रैली राजकीय महाविद्यालय परिसर से निकलकर आवास विकास कॉलोनी होते हुए महाविद्यालय परिसर में आकर सभा में परिवर्तित हो गई।
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा की देखरेख में निकाली गई। बिसौली के दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. सपना भारती की अध्यक्षता में हुई।रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संध्या पाल, द्वितीय स्थान पर दिव्यापाल, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से काजल, रिंकेल व भावना गौतम ने प्राप्त किया। इधर शहर के पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद
एआरटीओ कार्यालय के पास निकाली ट्रैक्टर यात्रा
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय से ट्रैक्टरों व बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर इस्लामिया इंटर कॉलेज तक रैली निकाली।