फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Controversy over Stage Performance at Madrasa's Annual Festival; VHP Demands Action

Budaun News: मदरसा के वार्षिक उत्सव में मंचन पर विवाद, विहिप ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Apr 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Controversy over Stage Performance at Madrasa's Annual Festival; VHP Demands Action
अलापुर पुलिस को ज्ञापन देते विहिप से जुड़े लोग। स्रोत- संगठन
जगत/अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र में आयोजित एक मदरसा के वार्षिक उत्सव के मंचन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में भगवान हनुमान को ‘बाबू’ कहकर संबोधित करने और पाकिस्तान से जुड़े सामान्य ज्ञान पढ़ाए जाने के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने पुलिस को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एक मदरसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गैस सिलेंडर से जुड़े प्रसंग को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और नाटक के दौरान भगवान हनुमान के प्रति आपत्तिजनक संवाद बोले गए, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। विहिप पदाधिकारियों ने मदरसा संचालक पर यह भी आरोप लगाया कि संस्थान में बच्चों को पाकिस्तान से संबंधित सामान्य ज्ञान पढ़ाया जाता है। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन




पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला सहसंयोजक उत्कर्ष मिश्रा, सत्येंद्र यादव, मोर सिंह, आकाश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, राहुल त्रिवेदी व अभय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







मामले की शिकायत अलापुर पुलिस को मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed