फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Contract workers demonstrated at Bilsi SDO office

Budaun News: संविदा कर्मियों ने बिल्सी एसडीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Contract workers demonstrated at Bilsi SDO office
मानदेय को लेकर एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
बिल्सी। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों को बीते दो माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों से परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को इन संविदा कर्मियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। कर्मियों ने कहा कि उनका जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों को होगी। इस दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर मंगलीराम, रतनेश कुमार शर्मा, विजय कुमार, नीरज राठौर, गुनेश बाबू, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, जाहिद खान, सूरजपाल, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, शमीम, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed