फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Contenders running from Lucknow to Delhi for tickets

Budaun News: टिकट के लिए लखनऊ से दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे दावेदार

Wed, 12 Apr 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Contenders running from Lucknow to Delhi for tickets
बदायूं। आचार संहिता लगते ही चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। टिकट के लिए दावेदारों ने भी भागदौड़ तेज कर दी है। पार्टी जिला मुख्यालय से लेकर हाईकमान तक दबाव बनाने के लिए जोड़तोड़ की जा रही है। इसके लिए राजनीतिक और जातिगत समीकरणों को अपने हिसाब से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर जिले में दिसंबर 2022 से हलचल मची है लेकिन दो दिन पहले आचार संहिता लगने के बाद इसमें और तेजी आई। बदायूं नगर पालिका सीट महिला के लिए आरक्षित है, इस सीट पर काबिज होने के लिए कई चेहरे चुनाव मैदान में आने को तैयार हैं। टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में है।
विज्ञापन

भाजपा से टिकट के दावेदारों में सबसे ज्यादा वैश्य और ब्राह्मण वर्ग के लोग हैं। इनमें मौजूदा और पूर्व विधायक की पत्नी व पुत्रवधू, मौजूदा व पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी व बेटी भी शामिल हैं। कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो 10 साल से जनता के बीच रहकर पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर रहे हैं। हर कोई अपने परिवार के रसूख और बड़े नेताओं से संपर्कों के सहारे टिकट की जुगत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस से अब तक सिर्फ एक ही नाम सामने आया है। बसपा से भी करीब पांच महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सपा से एक पूर्व विधायक की पत्नी समेत करीब आधा दर्जन दावेदार हैं। हालांकि सपा से किसी मुस्लिम महिला के ही चुनाव मैदान में आने की बात कही जा रही है।

कुछ दावेदार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सीधे संपर्क में है। हालांकि उन्होंने अपना आवेदन जिला स्तर पर भी दिया है लेकिन सपा से टिकट किसको मिलेगा, यह हाईकमान ही तय करेगा।

ये हैं जातिगत आंकड़े
ब्राह्मण- 9500
क्षत्रिय- 4500
वैश्य- 14000
कायस्थ- 6500
पंजाबी- 2700
साहू- 6000
मौर्य- 5000
प्रजापति- 2500
यादव- 2000
पाली- 1000
कश्यप- 5000
कुर्मी- 2500
स्वर्णकार- 1200
लोधी- 1000
पटवा- 500
जाटव- 4500
धोबी- 2000
बाल्मीकि- 3000
ईसाई- 500
मुस्लिम- 45000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed