{"_id":"680a901d8254027fba0ad620","slug":"consumers-troubled-by-power-cuts-surrounded-the-power-substation-badaun-news-c-123-1-sbly1035-138150-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन
उझानी में बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
उझानी। बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर आकर उपखंड अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण इलाकों को महज तीन- चार घंटे ही सप्लाई देने का आरोप लगाया। हंगामा होने के बाद बिजली कर्मचारियों ने पुलिस कर्मियों को बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को शांत किया।
अचौरा समेत आसपास इलाके के ग्रामीण उपभोक्ता बृहस्पतिवार सुबह बिजली उपकेंद्र पहुंचे। उन्हें अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। ग्रामीणों ने अफसरों के नहीं मिलने के बाद उप खंड अधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारियों के जरिये प्रदर्शन और हंगामा होने की जानकारी अफसरों को मिली तो कोतवाली फोन करके पुलिस कर्मियों को बुला लिया गया। उपभोक्ताओं ने अफसरों की गैर मौजूदगी में पुलिस कर्मियों को बताया कि बिजली सप्लाई को लेकर इस सप्ताह सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। तीन घंटे से अधिक तक सप्लाई नहीं मिल पाती।
पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए समझा दिया कि अफसरों के आने के बाद उन्हें सिचाई के अभाव में फसलों के सूखने के बारे में अवगत करा दिया जाएगा। करीब दो घंटे तक उपकेंद्र परिसर में डटे रहे ग्रामीणों ने लो वोल्टेज की समस्या भी बताई। कहा कि लो वोल्टेज की वजह से मोटर भी नहीं चल पाती। आरोप है कि ग्रामीण जब भी फोन पर अफसरों को बिजली कटौती के बारे में अवगत कराने की कोशिश करते हैं तो ज्यादातर समय उनके सीयूजी नंबर स्विच ऑफ या फिर कवरेज एरिया से बाहर बोलते हैं। प्रदर्शनकारियों में राजवीर सिंह, सरताज, अंकित, इरफान, राजेश, शिवकुमार और देव सिंह भी शामिल थे।