{"_id":"648e0b335fbbe482d3093ee4","slug":"construction-started-in-front-of-gaurishankar-temple-on-badaun-usawan-road-badaun-news-c-4-1-184974-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं-उसावां रोड पर गौरीशंकर मंदिर के सामने निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं-उसावां रोड पर गौरीशंकर मंदिर के सामने निर्माण शुरू
Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-उसावां रोड पर शहर में गौरीशंकर मंदिर के सामने 900 मीटर सड़क का निर्माण फिर शुरू हो गया है। सड़क का यह हिस्सा बेहद जर्जर है। बरसात में यहां तालाब बन जाता है। पिछले दिनों यहां भरे पानी में करंट आने से एक घोड़े की मौत हो गई थी। इसके बाद सड़क के निर्माण का काम शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद ही बंद हो गया। अब फिर से तेजी से काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि अगले माह तक काम पूरा हो जाएगा।
शहर से म्याऊं, उसावां, शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ जाने वाला यह सीधा मार्ग है। ऐसे में जिले के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक इसी रोड से लखनऊ आते-जाते हैं, लेकिन करीब पांच माह से ज्यादा समय से यह रोड खराब है। यहां डेढ़ से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। अधिकारियों और नेताओं ने दातागंज होकर जाना शुरू कर दिया है।
बरसात के दिनों में यह रोड तालाब बन जाती है। अप्रैल में सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। हालांकि चुनाव के दौरान काम बीच में रोक दिया गया था। अब फिर से काम ने गति पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनीष सिंह ने बताया कि जुलाई के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।