फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of the 100-bed CCU is incomplete, and the deadline has been missed.

Budaun News: 100 शैय्या सीसीयू का निर्माण अधूरा, तय समय सीमा पार

Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Construction of the 100-bed CCU is incomplete, and the deadline has been missed.
राजकीय मेडिकल कॉलेज ​में चल रही निर्माण। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 100 शैय्या की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण कार्य तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो सका है। यह निर्माण कार्य चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की ओर से 34.78 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है, ताकि जिले और आसपास के क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके, लेकिन निर्माण में हो रही देरी से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में सीसीयू का निर्माण कार्य 31 मार्च 2024 को शुरू हुआ था। इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी गई थी। शासन की ओर से स्वीकृत बजट में से 11.99 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त कर दी गई थी, ताकि निर्माण कार्य में कोई वित्तीय बाधा न आए।
विज्ञापन

बावजूद इसके निर्माण की गति बेहद धीमी रही। यही कारण है कि निर्धारित समय सीमा 31 दिसंबर 2025 तक भी कार्य पूरा नहीं हो सका। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में गंभीर मरीज पहुंचते हैं, जिन्हें क्रिटिकल केयर की जरूरत होती है। वर्तमान में सीमित संसाधनों के चलते कई मरीजों को अन्य जनपदों या निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे न केवल मरीजों को असुविधा होती है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। यदि सीसीयू समय पर बन जाती तो ऐसे मरीजों को यहीं बेहतर उपचार मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि कार्यदायी संस्था को कई बार पत्र लिखकर और मौखिक रूप से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान भी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई।


यह मिलेंगी सुविधाएं
क्रिटिकल यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। इसमें पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी। हृदय रोग, सांस, हेडइंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।




कार्यदायी संस्था से इस संबंध में बात की गई है। उनको निर्देशित किया गया है कि वह काम में तेजी लाएं, ताकि जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा हो सके। - डॉ. अरुण कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed