फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   construction in trouble

सर्दी निकल जाएगी, बन नहीं पाएंगे रैन बसेरे

Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
construction in trouble
सर्दी निकल जाएगी, बन नहीं पाएंगे रैन बसेरे 
कोहरा गिरने के साथ गलन होने से ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास लोगों को होने लगा है लेकिन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से बनाए जा रहे रैन बसेरा जब तक बन पाएंगे, सर्दी निकल चुकी होगी। जाहिर है कि इन रैन बसेरों का लाभ लोगों को अगली सर्दी में ही मिल पाएगा।
विज्ञापन

शहर में रैन बसेरा न होने की वजह से डूडा की ओर से रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू हुए करीब आठ माह से अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन निर्माण की धीमी गति से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये पूरी तरह से अगले चार महीने में भी नहीं बन पाएंगे। डूडा के परियोजना निदेशक का कहना है कि दूसरी किश्त देर से मिलने की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई है। कार्यदायी संस्था ने मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही है। वहीं, शहर विधायक आबिद रजा ने डूडा के परियोजना निदेशक को निर्माण कार्य  जल्द पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed