फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Constitution of Departmental Council in the Department of Chemistry

Budaun News: रसायन विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद का गठन

Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Constitution of Departmental Council in the Department of Chemistry
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत- महाविद्यालय प्रशासन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में शनिवार को विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस दौरान बीएससी रसायन विज्ञान सेमेस्टर 1, 3 एवं 5 की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बीएससी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा अरीवा आफ़्ताब को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर प्रेरणा शर्मा का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा इकरा अनीस को सौंपी गई। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में बीएससी प्रथम सेमेस्टर से आकांक्षा रानी तथा बीएससी पांचवें सेमेस्टर से अरीवा प्रवीण का चयन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार सहित विभाग के अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे। सभी ने नव-निर्वाचित सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए परिषद की कार्यप्रणाली के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। परिषद गठन में डॉ. ऋषभ भारद्वाज, सरिता गौतम समेत विभाग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed