फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Constituent Government Degree College University facility is available

Budaun News: संघटक राजकीय डिग्री कॉलेज में मिलती है विश्वविद्यालय की सुविधा

Sun, 30 Apr 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 30 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Constituent Government Degree College
University facility is available
बदायूं/सहसवान। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सहसवान में संघटक राजकीय डिग्री कॉलेज खोला है। सहसवान समेत आसपास के क्षेत्र के इंटर पास छात्र-छात्राओं का इसका फायदा मिलेगा। सरकारी कॉलेज होने के कारण यहां पर फीस भी बेहद कम जाएगी, साथ ही सरकार की योजना का लाभ भी सबसे पहले मिलेगा। विश्वविद्यालय की अधिकांश सेवाओं का लाभ भी यहां छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बदायूं समेत अन्य जिलों में भी संघटक राजकीय डिग्री कॉलेजों खोले हैं। इसमें स्नातक स्तर पर वाणिज्य के साथ-साथ कला वर्ग में हिंदी अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, इतिहास विषय हैं। इसके अलावा गणित वर्ग, जीव विज्ञान वर्ग है। इसमें सभी विषयों के शिक्षकों कॉलेज में तैनात है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेशव को लेकर छात्र-छात्राओं का आना शुरू हो गया है। हालांकि अभी एडमिशन को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जैसे ही विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश शुरू हो जाएंगे, वैसे ही इस कॉलेज में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अंकपत्र पर लिखकर आएगा एमजेपीआरयू कैंपस
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी कैंपस की सुविधाएं कॉलेज में ही मुहैया कराई जाएगी। माइग्रेशन आदि कई कामों के लिए विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं लगाने होंगे। साथ ही यहां पर स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज की जगत यूनिवर्सिटी कैंप के नाम के अंकपत्र और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कॉलेज स्टाफ के अनुसार यहां पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के निर्देश पर निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। यहां पर पढ़ने पर छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार सिविल सर्विस समेत अन्य की कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कक्षा में कितनी सीट
कक्षा- कुल सीट
-बीए-- 907
-बीकॉम--120
-बीएससी मैथ-120
-बीएससी बायो-120
- कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है, साथ ही नए विद्यार्थियों को भी उनकी पसंद के हिसाब से कोचिंग निशुल्क दी जाएगी, जिससे वह कंप्टीशन की तैयार कर सकें। एडमिशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। -डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल, प्राचार्य, संघटक राजकीय डिग्री कॉलेज, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed