फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Constable was doing kanwar duty after drinking alcohol in Usawan, video viral

Budaun News: उसावां में शराब पीकर कांवड़ ड्यूटी कर रहा था सिपाही, वीडियो वायरल

Sat, 22 Jul 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Constable was doing kanwar duty after drinking alcohol in Usawan, video viral
शराब के नशे में बैठा सिपाही,वायरल वीडियो से लिया गया फोटो।
एक ढाबे पर चारपाई पर लेटकर की जा रही थी ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं उसावां इलाके में एक सिपाही के शराब पीकर ड्यूटी करने का मामला सामने आया है। उसकी एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें सिपाही शराब की बोतल अपने पैरों से छिपाता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो उसावां थाना क्षेत्र का है। सिपाही भी उसावां थाने में तैनात है। रात के समय बनाया गया यह वीडियो क्षेत्र के एक ढाबे का है। वीडियो में दिखाई दे रहे सिपाही का नाम सुमित त्यागी बताया जा रहा है। इस वीडियो के अनुसार सिपाही एक चारपाई पर लेटा हुआ है। उस पर खाना खाने का एक तख्ता भी रखा दिखाई दे रहा है। उसके नीचे सिपाही अपने पैरों से शराब की बोतल छिपाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बाद में उसने बोतल चारपाई के नीचे भी रखी। बताया जा रहा है कि सिपाही उस दौरान शराब के नशे में था। हालांकि एसओ रामेंद्र सिंह ने सिपाही के शराब पीने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि सिपाही शराब नहीं पीता। उसके पैराें में शराब की बोतल गिराकर वीडियो बनाई गई थी। सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर इसमें सिपाही की गलती पाई गई ताे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed