{"_id":"5eab0b548ebc3e9068718220","slug":"constable-reject-marriage-for-dowry-badaun-news-bly4043812149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद दहेज में प्लॉट नहीं मिला तो सिपाही ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई के बाद दहेज में प्लॉट नहीं मिला तो सिपाही ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कानून का रखवाला ही दहेज के लिए नियमों का ताक पर रख दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। ऐसा ही एक मामला नगर निवासी एक व्यक्ति ने बयां किया। इस व्यक्ति की मानें तो उसने अपनी बेटी का शादी सिपाही से तय की। सगाई की रस्में पूरी होने तक उसने कार के लिए रुपये, सोने की चेन और अंगूठी भी दी लेकिन आरोपी सिपाही का मन नहीं भरा। उसने अपने पैतृक कस्बे में प्लॉट खरीदकर देने की मांग रख दी। लड़की का पिता प्लॉट के लिए रकम नहीं दे पाया तो सिपाही और उसके परिजनों से शादी करने से ही इंकार कर दिया।
उझानी के मिल कंपाउंड निवासी रामऔतार ने मामले की शिकायत एसएसपी बदायूं से की तो पूरा मामला कोतवाली पहुंचा। रामऔतार ने बताया कि उसने बेटी की शादी नवंबर महीने में मुरादाबाद जिले के बिलारी निवासी सिपाही से तय की। सिपाही शामली में तैनात है। शादी से पहले जो कुछ तय हुआ, वह उसने फरवरी में सगाई और उससे पहले तक सिपाही और उसके घरवालों को मुहैया करा दिया। कार खरीदने के लिए सात लाख रुपया नकद, सोने की चेन और अंगूठी भी दी गई। शादी 13 अप्रैल को होनी थी लेकिन उससे पहले ही सिपाही और उसके घरवालों समेत करीबी रिश्तेदारों ने बिलारी में सिपाही के नाम से प्लॉट खरीदकर देने की डिमांड रख दी।
आरोप है कि लड़की के पिता ने प्लॉट के लिए रकम का अभाव बताकर उसे समझाने की कोशिश की तो 11 अप्रैल को ही सिपाही के परिजनों ने रामऔतार के घर पर आकर हंगामा कर दिया। आरोपी सिपाही ने बदायूं में ट्रेनिंग पूरी की थी। रामऔतार की पत्नी और बेटी से अभद्रता भी की गई। रामऔतार छह दिन पहले एसएसपी से भी मिले। जिसके बाद शिकायती पत्र पर कोतवाली पुलिस को जांच का जिम्मा सौंपा गया है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मामला पिछले दिनों संज्ञान में आया। हकीकत जानने के लिए दूसरे जिलों में जाना होगा, जो लॉकडाउन की गाइडलाइन की वजह से फिलहाल संभव नहीं है।