फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable beats BJP leader in Budaun party workers create ruckus by surrounding police station

Budaun: सिपाही ने भाजपा नेता को पीटा, कार्यकर्ताओं ने थाना घेरते हुए किया हंगामा, कार्रवाई की मांग की

Mon, 20 May 2024 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 May 2024 10:19 PM IST
सार

घटतौली की शिकायत करने पर सिपाही ने भाजपा नेता के साथ नोकझोंक के बाद मारपीट की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सीओ के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।

विज्ञापन
Constable beats BJP leader in Budaun party workers create ruckus by surrounding police station
थाने पर मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्की पर घटतौली की शिकायत करने आए भाजपा के मंडल महामंत्री राहुल लोधी के साथ सिपाही ने नोकझोंक के बाद मारपीट कर दी, जिससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार दोपहर सीओ के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। भाजपा के मंडल महामंत्री राहुल लोधी का कहना है कि ग्राम नगरिया दुगानी निवासी अजयपाल चक्की चलाता है।

विज्ञापन


चक्की पर हाफिज नगला निवासी श्यामपाल गेहूं पिसवाने आए थे, जहां आटा कम तोलने को लेकर दोनों लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। इसकी शिकायत पर राहुल लोधी रविवार रात श्यामपाल को लेकर थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि चक्की मालिक कम तौल करता है। इसी दौरान उनकी सिपाही से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि सिपाही नितिन ने उनके साथ मारपीट कर दी और उन्हें हवालात में डाल दिया। इसकी सूचना पर भाजपा के कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और उन्होंने सिपाही व एक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। उस दौरान इंस्पेक्टर राजेश सिंह थाने में नहीं थे। वह थाने आए और समझाने की कोशिश की। भाजपा नेता को हवालात से बाहर निकलवाया। बाद में सीओ शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने रात सभी लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


इधर सोमवार सुबह सभी लोग फिर से थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सभी लोग अधिवक्ता कुलदीप सिंह अगुवाई में दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने श्यामपाल की तहरीर पर मारपीट और घटतोली के आरोप में चक्की मालिक अजयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जब भीड़ शांत नहीं हुई तो पुलिस ने श्यामपाल के पिता राजाराम की तहरीर पर चक्की मालिक की सिफारिश करने आए रिजोला के प्रधान यादवेंद्र शाक्य के खिलाफ भी मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ शक्ति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें सच्चाई के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed