फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Connection two years ago... 25 thousand population still hasn't got water

Budaun News: दो साल पहले कनेक्शन... 25 हजार की आबादी को अब तक नहीं मिल पाया पानी

Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Connection two years ago... 25 thousand population still hasn't got water
आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद
कुंवरगांव (बदायूं)। हर घर नल योजना का लाभ कई गांवों की 25 हजार आबादी को अब तक नहीं मिल सका है। क्षेत्र के कई गांवों में दो साल पहले जल निगम की ओर से पानी के कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीण अब भी पानी सप्लाई को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ मढि़या गांव में हर घर नल योजना के तहत वर्ष 2023 में 2.13 करोड़ से काम शुरू हुआ। समय से पानी की सप्लाई हो सके, इसके लिए गांव में 5763 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई। साथ ही 464 घरों में पानी के कनेक्शन भी किए गए। वहीं, तेजी से पानी घरों तक पहुंचाने के लिए 125 किलोलीटर पानी की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण भी शुरू किया गया, लेकिन अब तक घरों को पानी मुहैया नहीं हो पाया। हालत यह है कि ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश के दिनों में इस गड्ढे में पानी भर जाता है। वहां ऐसे में अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार हसनपुर और कुंवरगांव देहात के 6208 लोगों के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए 23 मार्च 2023 को 4.95 करोड़ से काम शुरू किया गया। जल निगम की ओर से दोनों गांवों में 19130 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई। बावजूद इसके पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हो सकी। यहां 400 किलोलीटर पानी की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल मुहीउद्दीन नगर, यूसुफनगर, हरहरपुर भटौली आदि ग्रामों में भी रहा। यहां भी आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। कुल मिलाकर करीब 25 हजार की आबादी आज भी पानी की सप्लाई का इंतजार कर रही है।
--
ग्रामीणों का दर्द
टैंक बनाने का काम करीब दो साल भर पहले शुरू हुआ था, अब तो वहां बारिश का पानी भर गया है। अगर कोई बच्चा गिर गया तो हादसा हो सकता है। पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हो सकी है।
-सेवाराम, आजमगढ़ मढि़या
--
गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है, क्योंकि इसके चारों ओर कम ऊंची चहारदीवारी बनी है। जरूरी है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, दीवार ऊंची कराई जाए।
-दिनेश, आजमगढ़ मढि़या
--
प्रधान और अधिकारियों से कई बार शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसा लगता है कि योजना सिर्फ कागजों पर चल रही है। अब तक पानी नहीं मिला है।
-मदनलाल, हरहरपुर
--
जल्द से जल्द अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए और योजना को क्रियान्वित किया जाए। जिससे उन्हें भी शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके।
-राजेंद्र, हरहरपुर
--
बारिश की वजह से अभी निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। अगर कहीं पर गड्ढा हो गया है और उसमें बारिश का पानी एकत्र हो रहा है। तो गड्ढे को बंद कराया जाएगा, ताकि कोई हादसा न हो। बरसात के बाद आगे का काम किया जाएगा।


- गुरु प्रताप सिंह, मैनेजर पीएनसी कार्यदायी संस्था

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

आजमगढ़ मढि़या में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed