फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress workers staged a protest in the Nazhiyayi neighborhood against waterlogging.

Budaun News: नझियाई मोहल्ले में जलभराव के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी

Fri, 30 Jan 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest in the Nazhiyayi neighborhood against waterlogging.
उझानी में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
उझानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नझियाई मोहल्ले की गलियों में नियमित सफाई नहीं कराए जाने और नालियां चोक होने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। उन्होंने धरना देकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर नझियाई मोहल्ला स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने इकट्ठे हुए। गलियों में भरे नालियों के गंदे पानी के बीच होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे का हकीकत से भी रूबरू कराया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकर्ता सड़क किनारे धरना पर बैठ गए। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा- नियमित सफाई नहीं होने की वजह से नालियां चोक हो गईं हैं। नालियों के पानी का निकास सड़क किनारे नाले के पास बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद तक धरना पर बैठे कांग्रेेस कार्यकर्ताओं से मौके पर पालिका के अवर अभियंता अरविंद पाल ने भी भेंट की। पालिका कर्मियों को भी स्थिति से अवगत कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि सफाई कराने के लिए उन्होंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन गौर नहीं किया गया। अवर अभियंता को ज्ञापन देकर विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों के पानी का निकास सुचारू कराने की मांग की गई है। इस मौके पर पालिका सदस्य रियासत खां, अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा, देवेंद्र कश्यप, मुनीश, उर्मिला कश्यप, गीता रानी, मीना, पूरन लाल, जागन, संजीव और अन्नू आदि मौजूद थे।


नझियाई मोहल्ले में जलभराव की जिस इलाके में दिक्कत बताई गई है, वहां से होकर पहले तालाब में पानी गिरता था। तालाब से पहले खाली पड़े प्लॉट में निर्माण शुरू हो जाने से नालियों के पानी का निकास प्रभावित हुआ है। सफाई तो नियमित कराई जाती है।- हरीश कुमार त्यागी, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed